झाबुआ। प्रदेश सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए किये जा रहे प्रयास अब धरातल पर फलीभूत हो रहे है। महिला सशक्तिकरण के लिए प्रदेश सरकार द्वारा लाडली लक्ष्मी योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, शिक्षा के लिए गणवेश, पुस्तक, साइकल एवं छात्रवृति योजना, उषा किरण योजना, शौर्यादल स्वरोजगार योजनाएं चलाई जा रही है। गांव के विकास में महिलाओं को सहभागी बनाने के उद्देश्य से त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण सरकार द्वारा दिया गया। महिला पंच सरपंचों ने गांव के विकास की जिम्मेदारी जब अपने कंधो पर ली तो, गांव का विकास चहुंमुखी दिखने लगा। ऐसी ही विकासोन्मुखी 18 महिला सरपंचों को विजयवाड़ा (आंधप्रदेश) में 19 अप्रैल को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय महिला सरपंच सम्मेलन में भागीदारी करने के लिए भेजा जा रहा है ताकि वह आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा की ग्रामीण विकास की तस्वीर को देखकर अपने जिले में भी और ज्यादा अच्छा कर पाये।
यह महिला सरपंच जाएगी विजयवाड़ा
जनपद पंचायत थांदला की ग्राम पंचायत व_ा से माजू डामोर, ग्राम पंचायत खांदन से धापू जोरस निनामा, भीमकुंड से श्यामली भरतसिंह कटारा, जनपद पंचायत झाबुआ की ग्राम पंचायत भीमफलिया से अंजू अमरसिंह मेडा, मोहनपुरा से झीता लिम्बा, तलावली से ममता रामसिंह भूरिया, जनपद पंचायत रामा की ग्राम पंचायत नरसिंहपुरा से केशरीबाई मेकू रावत, दौलतपुरा से अन्तर दिलीप करिडिया, सिलखोदरी से शांति रूपसिंह वसुनिया, जनपद पंचायत रानापुर की ग्राम पंचायत चुई से मंगलीबाई कसना, मोहनपुरा से किरण कुंवर भूरका, बुधाशाला से कैला मोहनसिंह, जनपद पंचायत मेंघनगर की ग्राम पंचायत मोखडा से लीला गोपाल मकोडिया, काजली डूंगरी से रीना राकेश भूरिया, संजेली ते.भीम साथ पांगली राठौर, जनपद पंचायत पेटलावद की ग्राम पंचायत सारंगी से फुन्दीबाई मेडा, करवड से शांतिबाई रमेश सोलंकी, मोर से गुड्डीबाई कटारा सम्मेलन में भाग लेगी।
Trending
- अफवाहों के चलते पेट्रोल पम्प पर अलसुबह से लगी बाइको की कतार
- अफवाहों के कारण आम्बुआ में भी पेट्रोल पंपों पर भीड़ उमड़ी
- कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी घोषित, निर्भय सिंह बने जिला उपाध्यक्ष
- राम जन्मोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न, भव्य शोभायात्रा और बाइक रैली की बनी कार्ययोजना
- अंतरवेलिया आँगनवाड़ी में विदाई समारोह संपन्न, बच्चों को बांटे गए प्रमाण पत्र
- अंतरवेलिया आँगनवाड़ी में विदाई समारोह संपन्न, बच्चों को बांटे गए प्रमाण पत्र
- पेट्रोल संकट के बीच तहसीलदार ने 5 घंटे खड़े रहकर बंटवाया ईंधन
- ‘विद्यारंभ’ कार्यक्रम का आयोजन, बच्चों को बांटे गए प्रमाण-पत्र
- मां कालिका मंदिर प्रांगण में विशाल कन्या पूजन और भोजन अनुष्ठान का आयोजन किया
- माँ मनकामनेश्वरी माता की विशाल चुनरी एवं कलश यात्रा 25 मार्च को