झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट। सामान्य तोर पर बहुत से अपराध इसलिए हो जाते हैं कि लोगों को उनकी जानकारी ही नहीं होती कि ऐसा करना अपराध है। बाईक पर तीन सवारियां बैठाना, बिना हेलमेट वाहन चलाना, वाहन के कागजात न होना, ओवर लोडेड वाहनों में यात्रा करना आदि ऐसी बातें हैं, जिनके प्रति हमें सजग रहना चाहिए। यह क्षेत्र मजदूर बहुल क्षेत्र है, जहां से गुजरात, राजस्थान को लोग मजदूरी के लिए पलायन करते हैं, ऐसी स्थिति में मजदूर पेशा लोगों को भी श्रम विधि के अधिकारों, न्यूनतम मजदूरी अधिनियम, श्रमिकों के अधिकार के बारे में जागरूक रहना चाहिए। उक्त बात तहसील विधिक सेवा समिति, थांदला के अध्यक्ष एवं व्यवहार न्यायाधीश हरिओम अतलसिया द्वारा विधिक साक्षरता शिविर एवं ग्राम न्यायालय कैम्प में गुरुवार को ग्राम छोटीधामनी में उपस्थित बच्चों व जनसमुदाय को संबोधित करते हुए दी गई। अतलसिया ने विधिक सहायता के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराता है, विवादों के निपटारों के लिए लोक अदालत एवं मिडिएशन का आयोजन करवाता है। छोटे-मोटे विवाद, चैक बाउंस के मामले, वसूली संबंधी दावे एवं घरेलू विवादों से उत्पन्न प्रकरणों के निराकरण के लिए लोक अदालत बहुत ही अच्छा मंच है। जहां विवाद सदैव के लिए समाप्त होकर शांति का माहोल हो जाता है। उपस्थित अधिवक्ता व्ही.आर.अरोड़ा ने बच्चों को शिक्षा का अधिकार अधिनियम के बारे में बताया, अरूण गादिया, अधिवक्ता ने महिलाओं को भरण पोषण एवं घरेलू हिंसा से संरक्षण के कानूनों की जानकारी दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बच्चे, ग्रामीणजन मोजूद थे।
Trending
- नानपुर में तहसीलदार ने ली अहम बैठक, जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
- आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का बड़ा फैसला: 1 अप्रैल से ‘पोषण ट्रैकर’ ऐप का बहिष्कार, अब केवल ऑफलाइन होगा काम
- लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग मंत्री एवं आलीराजपुर की प्रभारी मंत्री सम्पतिया उइके 30 मार्च को आलीराजपुर प्रवास पर रहेगी
- गौरी शाह बाबा का उर्स 30 मार्च को, शानदार कव्वाली के साथ संदल पेश की जाएगी
- पहले प्रधानमंत्री की मन की बात और फिर दाऊदी बोहरा जन की बात कैबिनेट मंत्री एवं सांसद ने सुनी
- भजन गायिका आशा वैष्णव को सुनने बड़ी संख्या में पहुँचे श्रद्धालु, पूरे जैन परिवार की प्रशंसा
- उमरकोट में 31 मार्च को होगा विशाल सनातन धर्म सभा का आयोजन
- सैयदना साहब के स्वागत में बंद रहेगा बरझर, सर्वसमाज की बैठक में लिया गया निर्णय
- रोटला में स्वामी प्रणवानंदजी के श्रीमुख से हुई श्रीमद् भागवत कथा
- श्री राधेकृष्ण की रासलीलाओं से प्रारंभ हुआ फुटतालाब हनुमान जयंती महोत्सव, बृज के कलाकारो ने फुटतालाब को बना दिया बृज धाम