झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठोड़ की रिपोर्ट-
विगत 18 जून को में हुई मौत के मामले में पेटलावद थाने की पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए आरोपी का गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत 18 जून को ग्राम छायन पश्चिम में गलिया भील के खेत में एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ था। गलिया भील की ही सुचना पर पेटलावद थाने में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी थी। बाद में पुलिस को मृतक के हाथ में गुदे हुए नाम के आधार पर पडताल करने पर मृतक की शिनाख्त सुरेश पिता बापू खडिया निवासी रावटी जिला रतलाम के रूप में हुई थी। विवेचना के दोरान पुलिस के सामने यह तथ्य आया कि मृतक मंदसोर के नईम शेख एवं मुकेश धोबी के यहां मजदूरी का कार्य करता था। 15 जून को अपने घर जाने के लिए निकला था लेकिन घर नहीं पहंुचा था। पुलिस को सूचना मिलने के बाद जब पतारसी की जा रही थी तो यह बात सामने आई औेर मोबाइल की काॅल डिटेल में भी नईम शेख की लोकेशन आ रही थी। संदेही नईम से जब पुलिस ने पुछताछ की तो आरोपी द्वारा अपराध करना कबुल कर लिया। जिस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया गया। और पेटलावद पुलिस को एक अंधे कत्ल का पर्दाफाश करने में सफलता प्राप्त हुइ। इस सफलता के लिए एसपी आबिद खान व एएसपी सीमा अलावा ने थाना प्रभारी शिवजी सिंह एवं उनके सहयोगी स्टाफ को सराहना करते हुए पुरस्कृत करने की घोषणा की।
Trending
- जोबट मंडल अध्यक्ष बने नरेंद्र मंडलोई, भाजपा ने जारी की सूची
- एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को दी विदाई
- मोदी सरकार का बजट गरीब किसान, युवाओं और महिलाओं को समर्पित – कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया
- नानपुर के पास सड़क हादसा: बल्कर की टक्कर से बाइक सवार चार युवक घायल, मामला दर्ज
- आंगनवाड़ी सहायिका नियुक्ति में रिश्वत मांगने का आरोप, महिला बाल विकास विभाग के बाबुओं पर सवाल
- जोबट में तेज रफ्तार बाइक का कहर: मां-बेटे को मारी टक्कर, डेढ़ साल का बच्चा घायल
- शहीद चंद्रशेखर आजाद की समाधि स्थल पर अखंड दीपज्योति, राष्ट्रीय अधिवेशन होगा
- CAIT की राणापुर तहसील इकाई का हुआ गठन : पंकज जागेटिया अध्यक्ष, धर्मेश जैन बने महामंत्री
- कैंसर रोगियों को चिकित्सकीय सहायता के साथ भावनात्मक व सामाजिक सहायता आवश्यक : डॉ खुशी शर्मा
- नन्हीं मुस्कानों के लिए बढ़े हाथ : आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने निजी खर्च से बच्चों को बांटे कपड़े
Prev Post
Next Post