Trending
- भाजपा जिला अध्यक्ष भानु भूरिया ने बूथ अध्यक्षों व पार्टी के बीएलओ से की विस्तार से चर्चा की
- आम्बुआ तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में मकर संक्रान्ति पर्व मनाया
- पेसा एक्ट के तहत मिशन डी 3 को लेकर बैठक में लिए कई निर्णय
- मकर संक्रांति पर कैबिनेट मंत्री ने खेला गिल्ली डंडा
- खेलो एमपी यूथ के अंतर्गत शतरंज चयन स्पर्धा इस दिन होगी
- काकड़बारी में मक्का से भरे ट्रक के साथ लूट की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
- भंडारी गैरेज के पीछे घर में लगी आग, एक की झुलसने से मौत
- खवासा में भक्ति की बयार, प्रभातफेरी और अखंड रामायण पाठ से धर्ममय हुआ माहौल
- मकर संक्रांति पर सराहनीय पहल: बच्चों को बांटी 1200 पतंगें, जीव-दया का दिया संदेश
- थाने की दीवार पर उठा सवाल, आदिवासी दिव्यांग की जमीन को लेकर आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन
झाबुआ। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी कांग्रेसियों ने आज भगोरिया पर्व बड़े उत्साह और उमंग से मनाया। रविवार सुबह से ही जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर कांग्रेस समर्थित जनप्रतिनिधि, सरपंच, पंच एवं तडवी एवं कांग्रेस कार्यकर्ता एवं नगर के गणमान्य उपस्थिति हुए तथा बडी संख्या में ढोल एवं मांदल की थाप पर कार्यालय परिसर में जमकर नाचे तथा भगोरिया उत्साह के साथ मनाया। जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में अतिथियों, जनप्रतिनिधियों एवं कांग्रेस समर्थित सरपंच, पंच एवं तडवी को सांफा बांधकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सांसद कांतिलाल भूरिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता, कार्यवाहक अध्यक्ष कलावती भूरिया, युवा नेता डा. विक्रांत भूरिया एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हेमचंद्र डामोर के नेतृत्व में ढोल एवं मांदल के साथ नाचते-गाते जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय से स्थानीय थांदला गेट होते हुए रैली के रूप में बस स्टैंड पहुंचे। रैली में हजारों की संख्या में कांग्रेसजन नाचते-गाते झुमते हुए हाथों में कांग्रेस पार्टी का झंडा थामे चल रहे थे। पूरा ही वातावरण कांग्रेसमय हो गया था। इस अवसर पर सांसद भूरिया एवं अन्य कांग्रेस पदाधिकारियों ने ढोल एवं मांदल बजाया तथा भगोरिया की मस्ती में रम गए। सांसद भूरिया ने इस अवसर पर सभी को भगोरिया, होली, रंगपंचमी एवं शीतला सप्तमी की बधाई देते हुए इस पर्व को शांति एवं भाईचारे से उत्साह पूर्वक मनाने की अपील की। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष चंद्रवीरसिंह राठौर, कांग्रेस नेता प्रकाश रांका, पूर्व विधायक जेवियर मेडा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मानसिंह मेडा, रूपसिंह डामोर, नाथुभाई ठेकेदार, प्रवक्ता हर्ष भट्ट, आचार्य नामदेव, कांग्रेस नेता राजेन्द्र अग्निहोत्री, विजय पांडेए जितेन्द्रप्रसाद अग्निहोत्री, शहर कांग्रेस अध्यक्ष बंटु अग्निहोत्री, कार्यवाहक अध्यक्ष गौरव सक्सेना. लोकसभा युवक कांग्रेस अध्यक्ष आशीष भूरिया, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विनय भाबोर, कांग्रेस नेत्री सायरा बानो, शीला मकवाना, मालू डोडियार, बेबी बारिया, मनुबेन डोडियार, सरपंच कान्हा गुंडिया, वरसिंह डामोर, जामसिंह मंडोड, तोलिया भूरिया, बबलु वाखला, शंकर भूरिया, माना डामोर, हुरा सिंगार, निहाल भाई सरपंच, जवसिंह बारिया, हेमचंद्र डामोर, बापू डामोर, छगन भाई सरपंच, धनराज बारिया, खीमा भाबोर, हुरसिंह अजनारिया, अनसिंह भाबोर, खुमान निनामा, भूरजी अमलीयार, विजय भाबोर, अविनाश डोडियार, वरूण मकवाना, धुमा डामोर, वसीम सैयद, बबलु कटारा, गोपाल शर्मा, राजेश डामोर, प्रशांत बामनिया, ऋषि डोडियार सहित बडी संखया में सरपंच, पंच, तडवी एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
मेघनगर भगोरिया हाट बाजार के दृष्टिगत सांसद कांतिलाल भूरिया अपने लाव-लश्कर के साथ पहुंचे। इस दौरान दोपहर में सांसद भूरिया के नेतृत्व में गेर निकाली गई, कांग्रेस की गेर में हजारों ग्रामीण जुटे। इस दौरान ग्रामीणों ने कांग्रेस के झंडे हाथों में थामे रखे थे। सांसद भूरिया ने भगोरिया हाट बाजार में आए सभी ग्रामीणों को भगोरिया, होली, धुलेंड़ी व रंगपंचमी की बधाई दी। इसके बाद शहर के मुख्य मार्गों से गेर निकाली, साईं चौराहे पर गेर हुजूम उमड़ा। सांसद भूरिया की गेर में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व समाजसेवी सुरेशचंद्र जैन, गेंदाल डामर, युवा नेता डॉ. विक्रांत भूरिया, आनंदीलाल पडियार, हर्ष भट्ट, कालूसिंह नलवाया समेत दर्जनों कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद थे। गेर में सांसद भूरिया व सुरेशचंद्र जैन ने मांदल पर थाप दी।
भाजपा ने निकाली विशाल गेर निकाली। यूपी-उत्तरखंड में ऐतिहासिक जीत के बाद भाजपाइयों के चेहरे पर रौनक दिखाई दे रही थी। भाजपा की गेर में केसरिया साफे दिखाई दे रहे थे। इस दौरान बस स्टैंड पर आकर्षक रंगारंग गेर कार्यक्रम हुआ जिसमें भाजपाइ जमकर थिरके।
सात दिनों तक मनाया जाने वाला सांस्कृतिक पर्व भगोरिया मे अंतिम दिन झाबुआ काकनवानी, रायपुरिया, ढोलियावाड के भगोरिया हाट में उमंग व उत्साह चरम पर दिखाया दिया। नये-नये परिधानों व परंपरागत वेशभूषा के साथ आधुनिक वस्त्र व पारंपरिक गहने, रंग-बिरंगे चश्मा धारण किये हुए युवक-युवतियों ने भगोरिया में ख्ूाब आनंद लिया। झूलो पर झूलने के साथ ही पान कुल्फी, बर्फ के गोले, आईसक्रीम एवं शर्बत का जायका लिया।