झाबुआ- पिछले नौ दिनों से अपनी नौ सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल कर रही संविदा महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को काले दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान हड़ताल पर बैठी महिलाकर्मी अपनी मांग की ओर सरकार का ध्यान आकर्षण करवाने एवं अपनी मांग पूरी करवाने के लिए काले कपड़े पहनकर आई थी और अपने हाथों को काली रस्सी से जकड़ रखा था। इन संविदा महिला स्वास्थ्य कर्मियों का कहना है कि भले ही सरकार अंतरर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाते हुए महिलाओं को बराबरी का दर्जा देने की बात कहते हो लेकिन अभी भी सरकार महिलाओं में भेदभाव कर रही है। कुछ महिलाओं को तो उन्होंने नियमित रोजगार दिया हुआ है लेकिन अभी भी हजारों की संख्या में महिलाकर्मी संविदा यानी अनुबंध पर काम कर रही है। पिछले दस वर्षों से अनुबंध पर काम करने के बाद भी उन्हें अभी तक रोजगार की सुरक्षा प्राप्त नहीं हो सकी है और न ही उनका वेतन बढ़ाया जा रहा है। ऐसे में यह लग रहा है कि महिलाएं शासन के अनुबंध के तले बंधी हुई है और वह बंधवा मजदूर की तरह कार्य कर रही है। महिला दिवस पर उनकी यह मांग है कि शासन उनकी यह मांगे मानकर उन्हेंं अनुबंध के बंधन से मुक्त करे।
Trending
- बीस दिन बीत जाने के बाद भी गांव में सफाई कर्मी नहीं लौटे काम पर
- उत्कृष्ट विद्यालय चंद्रशेखर आजाद नगर में भविष्य से भेंट कार्यक्रम का आयोजन किया
- 465.45 लाख की लागत से बनने वाले बैराज का भूमिपूजन कैबिनेट मंत्री द्वारा किया गया
- 25 वर्षों बाद ग्राम बरझर के तम्बोलिया फलिया में गाँव गजरा का इंदल का भव्य आयोजन 8 अप्रैल को होगा
- चंद्रशेखर आजाद नगर में बर्तन खरीदी को लेकर असमंजस, ₹15000 की राशि मिली पर निर्देश नहीं
- पूर्व सरपंच के मकान में आग लगी, ग्रामीणों के प्रयास के बाद भी नहीं बुझी
- पिटोल हनुमान टेकरी पर उमड़ा आस्था का सैलाब: महाभंडारे में 15 हजार श्रद्धालुओं ने ग्रहण की महाप्रसादी
- 4 अप्रैल को 5 घंटे बंद रहेगी भाबरा और सेजावाड़ा क्षेत्र की बिजली
- चंद्रशेखर आजाद नगर पार्क की जमीन पर दुकान निर्माण का विरोध तेज, विधायक सेना पटेल ने कलेक्टर को लिखा पत्र
- श्री राम भक्त हनुमान की जयंती धूमधाम से मनाई, पूजा अर्चना के साथ भंडारा भी हुआ