थांदला। नगर में मुस्लिम कब्रिस्तान में मंगलवार को प्रशासन की बिना अनुमति के समाजजनों द्वारा ट्यूबवेल खनन कराए जाने को लेकर नगर में तनाव की स्थिति निर्मित होने से बच गई। इस संदर्भ में बुधवार को हिन्दू समाज के प्रतिनिधि मंडल ने जिला कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन अनुविभागीय राजस्व अधिकारी आरएस मंडलोई को सौंपा तथा मांग की गई कि बिना अनुमति के ट्यूबवेल खनन कैसे हो रहा है। साथ ही ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि उक्त चरनोई भूमि में वर्तमान में मरघटेश्वर की छतरी तथा अन्य देवस्थान व सतीमाता का ओटला भी क्षतिग्रस्त हो गया। ज्ञापन में वर्ष 2000 का हवाला देते हुए बताया गया कि उक्त मामले का प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है। इसके उपरांत भी धर्मावलंबियों तार फेंसिंग अपना कब्जा जमा लिया है, जो कि नियम विरूद्ध है। ज्ञापन में तार फेंसिंग हटाए जाने की मांग की है तथा चेतावनी भी है कि यदि प्रशासन ने आदेश की अव्हेलना करने वालों पर प्रकरण दर्ज नही किया तो समाजजनों को आंदोलन के लिये बाध्य होना पड़ेगा। इस अवसर पर संघ के जिला प्रचारक रूस्तम चरपोटा, नीरज भट्ट, संतोष सोनी, अशोक अरोरा, सुनील पणदा, नितीन डामोर, दिलीप डामोर, अलकेश चोपड़ा, लालचंद पाल, आशीष नागर सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।
Trending
- डोल ग्यारस के उपलक्ष्य में बैंड-बाजों के साथ निकला भगवान का डोला
- शिक्षा प्रत्येक व्यक्ति के लिए आवश्यक है, शिक्षा के बिना कोई भी देश समुचित विकास नहीं कर सकता : जय पाटीदार
- श्री चारभुजा नाथ के जयघोष से गूंजा बड़ी खट्टाली, भव्य चल समारोह में शामिल हुए श्रद्धालु
- डोल ग्यारस पर भक्ति के रंग में रंगा पेटलावद, राठौड़ समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा
- कुफा यूनिवर्सिटी ने सूरत में दाउदी बोहरा लीडर सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब को मानद डॉक्टरेट प्रदान की
- जोबट में खाद्य विभाग का निरीक्षण, जगदीश किराना स्टोर से लिए पांच सैंपल
- सूर्य क्लब झिरवादिया के तत्वावधान में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया
- माता भगवती देवी शर्मा के जन्मदिवस पर सोंडवा तहसील के 16 स्थानों पर हुआ 12 घंटे का अखंड गायत्री मंत्र जाप
- थांदला गौरव तत्वज्ञ श्री धर्मेंद्रमुनिजी मसा के सान्निध्य में अंकित भंसाली ने 31 उपवास व आदिश चौरड़िया ने सिद्धि तप की कठोर तपस्या पूर्ण की
- ग्राम पारा में बाल तपस्वी कल्प छाजेड़ की 45 दिवसीय सिद्धी तपस्या पर भव्य शोभायात्रा संपन्न
Next Post