थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- मिशन हायर सेकंडरी स्कूल मे मैदानी खेल एवं सास्कृतिक प्रस्तुतियों के विशेष समागम के साथ वार्षिक क्रीड़ा उत्सव समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह के अध्यक्ष बिशप बसील भूरिया, विशेष अतिथि सिस्टर दिव्या सुपीरियर लनरल पीएसए रहे। अवसर पर अतिथियों द्वारा प्रतिभावान छात्र-छात्राओं केा पारितोषिक वितरण भी किया गया। प्राचार्य सिस्टर मारियट द्वारा शालेय रिपोर्ट का वाचन कर संस्था की विभीन्न गतिविधियों से आंगतुको को अवगत कराया। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण एक्शन सोंग, बोरा फाईट, गेंद लुढ़काना, समूह डांस जिसमे मध्यप्रदेश, राजस्थान ,गुजराती गरबे एवं लोक नृत्य रहे। जिन पर शालेय छात्र छात्राओं द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी गइ। समारोह के अध्यक्ष बिशप बसिल भूरिया ने कार्यक्रम को संबोधीत करते हुए कहा बच्चों को मैदानी खेलों के प्रति अपनी रुचि बढ़ानी अति आवश्यक है। पढ़ाई ओर खेल दोनों मे एक समान ध्यान दे। साथ ही उन्होने जीवन मे आगे बढ़ने हेतु मुल मंत्र भी बच्चो को दिए। इस अवसर पर कक्षा 10वीं एवं 12वी मे शत प्रतिशत परिणाम देने वाले शिक्षक शिक्षिकाओं कपिल राठोड, मीना त्रिवेदी, किशोर पड़वाल, रजनी व्यास को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन विनोद धानक द्वारा एवं आभार शाला के व्यवस्थापक फादर कासमीर डामोर ने माना।
Trending
- प्रसिद्ध कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा के भतीजे शिवम मिश्रा पहुंचे बड़ी खट्टाली, श्री चारभुजा नाथ के किए दर्शन
- पूर्णिमा पर होगा चारभुजा मंदिर में भागवत कथा का समापन, निकलेगा भव्य चल समारोह
- अणु पब्लिक स्कूल की छात्रा हर्षिता जैन ने चित्रकला प्रतियोगिता में प्राप्त किया प्रथम स्थान
- अनंत चतुर्दशी पर भव्य जुलूस निकाल कर गणपति बप्पा का किया विसर्जन
- आम्बुआ में जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू, जनपद की टीम ने किया निरीक्षण
- रिद्धि सिद्धि के दाता श्री गणेश जी को भक्तों ने भारी मन से विदा किया
- श्री राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद का राष्ट्रीय अधिवेशन 3 एवं 4 अक्टूबर 2026 को इंदौर में होगा
- गणेश विसर्जन के दौरान तालाब में डूबने से बालिका की मौत
- नमामि भारतम् कार्यक्रम अंतर्गत विशाल सामूहिक वंदे मातरम गायन का भव्य आयोजन हुआ
- भाजपा जिला कार्यालय पर स्थापित गणेश प्रतिमा का कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने किया विसर्जन
Next Post