झाबुआ लाइव के लिए विपुल पंचाल की रिपोर्ट
मध्यप्रदेश पंचायत सचिव-सहायक सचिव, मनेरगा अधिकारी-कर्मचारी संघ जनपद पंचायत थांदला के बैनर तले अनिश्चितकालीन हड़ताल के दूसरे दिन अपनी जायज मांगों को लेकर एवं मध्यप्रदेश की सरकार की सदबुद्धि के लिए सुंदरकांड का आयोजन किया गया। इस दौरान थांदला जनपद के सचिव सहायक सचिव मनरेगा अधिकारी-कर्मचारी के अपनी विभिन्न मांगो को लेकर 23 फरवरी से कलम बंद कार्यालय बंद हड़ताल जारी है। इस दरमियान आज थांदला जनपद में शासन से मांगो को मनवाने हेतु रामायण मंडल परवलिया द्वारा सुन्दरकांड का आयोजन करवाया गया सचिव संग के रामसिंह मुणिया एवं संतोष माली द्वारा बताया गया शासन को हमारी जायज मांगे शीघ्र ही मान लेना चाहिये। अगर हमारी मांग जब तक मान नहीं ली जाती तब तक हड़ताल जारी रहेगी। आगामी कार्यक्रम प्रदेश अघ्यक्ष दिनेश शर्मा के अनुसार 28 फरवरी को भेल मैदान भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं पंचायत एवं ग्रामीण मंत्री गोपाल भार्गव को मांग का ज्ञापन सौंपा जाएगा। कार्यक्रम में रामचंद्र मालीवाड़, भावजी डामोर, रतन डामोर, अजय वास्कले, राजेश मुणिया, भरत सोनार्थी, सुमानसिंह तथा समस्त सचिव सहायक सचिव उपस्थित रहे।
Trending
- मध्य प्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान में संस्कार की कन्याओं ने बढ़ाया थांदला का मान
- मन की बात सुनने के बाद मंत्री नागरसिंह चौहान ने किया ग्रामीण क्षेत्र का दौरा, कई गांवों में विद्युत डीपी का किया लोकार्पण
- सापन नदी पर दिनदहाड़े लूट की वारदात, नकाबपोश बाइकर्स ने कार रुकवाकर महिला की सोने की चेन खींची
- जिला स्तरीय चित्रकला में अणु पब्लिक स्कूल की हर्षिता जैन प्रथम
- नवरात्रि गरबा उत्सव के लिए वीरदुर्गादास गरबा मंडल उत्सव समिति गठित
- पोथी यात्रा, माखनचोरी व सुदामा चरित्र प्रसंग से भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, संत रघुवीर दास जी ने की गोसेवा की अपील
- रिश्वतखोर पंचायत सचिव को 4 वर्ष का सश्रम कारावास
- पिता के निधन के बाद भी नहीं हारी हिम्मत, आरती अजनार बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर
- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मूक-बधिर विद्यार्थियों को विधिक साक्षरता की जानकारी दी
- उचित मूल्य दुकान पर राशन वितरण में बड़ी धांधली, 105 क्विंटल से अधिक गेहूं गायब, प्रकरण दर्ज
Next Post