झाबुआ। रतलाम-झाबुआ संसदीय क्षेत्र में उपचुनाव के मतदान की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, सत्तारूढ भाजपा पराजय की मानसिकता से घिर कर मतदाताओं को किसी भी तरह अपने पक्ष में करने में जुट गई है। कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया के चुनाव संचालक शांतिलाल पडियार ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त, नई दिल्ली को इस संबंध में आज एक शिकायत भेजी है जिसमें कहा गया है कि मुख्यमंत्री सहित लगभग एक दर्जन मंत्रीगण कई दिनों से संसदीय क्षेत्र में डेरा डाले हुए है। ऐसी शिकायतें मिल रही है कि भाजपा सरकार के ये मंत्रीगण अपने साथ चैरी छिपे भारी मात्रा में नकद धनराशि लाए हैं। ऐसी आशंका है कि यह धनराशि मतदाताओं को पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने के लिए गुप्त रूप से बांटी जाएगी।कांग्रेस ने अपनी शिकायत में मुख्य निर्वाचन आयुक्त से ऐसी नकद राशियों की तत्काल तलाश कर उनको जब्त करने का अनुरोध किया है। जिससे की सत्तारूढ भाजपा संसदीय क्षेत्र के झाबुआ, रतलाम और अलीराजपुर जिलों में मतदान के पूर्व एवं मतदान के दिन मतदाताओं को प्रलोभित कर स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं सुचारू मतदान के मार्ग में किसी प्रकार का व्यवधान खड़ा न कर सके।
Trending
- सगरवंशीय माली समाज की महत्वपूर्ण बैठक में सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर हुआ मंथन
- व्यापार एवं उद्योग संघ की नई कार्यकारिणी गठित, नकद खरीदी के नियम के विरोध में बंद रहीं अनाज दुकानें
- सेमीकॉन इंडिया-2026: मध्यप्रदेश में सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में निवेश की अपार संभावनाएं
- पेटलावद में स्थापित होगी महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा, तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न
- यूपीआई लेनदेन पर अतिरिक्त शुल्क की आहट से व्यापारियों में रोष, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
- प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर दीपमालिका सजाई
- सोंडवा पुलिस की कार्रवाई: धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में फरार आरोपी गिरफ्तार
- संजय भटेवरा नवयुवक नवदुर्गा महोत्सव समिति के अध्यक्ष बने
- प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर 501 दीपो से बनाया मप्र का नक्शा
- खाद्यान्न वितरण में लगातार शिकायतों पर तीन उचित मूल्य दुकानों के प्राधिकार पत्र निरस्त