मेघनगर – श्रम परिवर की महिलाओं ने 2 अक्टूबर गांधी जी एवं शास्त्री जी की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। श्रम कल्याण कोशल उन्नयन केन्द्र मेघनगर पर आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि क्षेत्र के विधायक कलसिंह जी भाबर एवं विषेष अतिथि जिला पंचायत सदस्य बहादुरसिंह भाबर व नगर परिषद् अध्यक्ष ज्योति नटवर बामनिया तथा दि नागरिक सहकारी बैंक झाबुआ उपाध्यक्ष पुरूषोत्तम प्रजापति थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता के रूप में स्थानीय तहसीलदार के एस गोतम थे। कार्यक्रम के शुभारंभ में अतिथियों द्वारा भगवान विष्वकर्मा एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रघानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। उपस्थित अतिथियों का केन्द्र के द्वारा पुष्पमालाओं से स्वागत कर केन्द्र प्रभारी शबनम कादरी ने श्रम कल्याण मंडल के माध्यम से इस क्षेत्र में चलाये जा रहे प्रकल्प व इसकी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए क्षेत्र के विधायक ने बताया कि मनुष्य जन्म से ही हर क्षेत्र में प्रशिक्षण प्राप्त करता है और उससे हुनर प्राप्त कर अपने जीवन को आगे बढ़ाते रहते है। कार्यक्रम के अध्यक्ष तहसीलदार गोतम ने महिलाओं को शुभ कामना एवं बधाई देते हुए कहा कि प्रषिक्ष प्राप्त कर के सिखे हुए हुनर से अपने जीवन की जीविका को आगे बढ़ाया जा सकता है। कार्यक्रम को पुरूषोत्तम प्रजापती एवं जि.पं. सदस्य बहादुर सिंह भाबर व ज्योति नटवर बामनिया ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर गत वर्ष प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी 18 महिलाओं को संस्था ने महिला एवं बालविकास द्वारा जारी किये गये प्रमाण पत्र वितरित किये गये कार्यक्रम का संचालन पत्रकार प्रेमसिंह बसोड़ द्वारा किया गया। इस अवसर पर अन्य अधिकरी महिलाएं एवं पूर्व विपणन संस्था के अध्यक्ष प्रताप बारिया व पार्षद शांति सोलंकी, पूर्व सरपंच नटवर बामनिया, पत्रकार भी उपस्थित उल्लेखनीय रही। केन्द्र की तरफ से कार्यक्रम का आभार व्यक्त एडव्होकेट जियाउल हक कादरी द्वारा माना गया।
Trending
- चम्पलिया पुल पर ट्रक खराब हो जाने से पारा झाबुआ मुख्य मार्ग प्रभावित
- झोसर पंचायत भवन निर्माण मामले में जांच दल गठित, तीन दिन में मांगी रिपोर्ट
- चिकित्सक दिवस पर राणापुर में विशाल रक्तदान शिविर: 67 यूनिट रक्त संग्रहित
- समाजसेविका यशवी नितेश शाह ने राणापुर स्वास्थ्य केंद्र को दान किया आधुनिक मॉर्च्युरी बॉक्स
- राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में झाबुआ ने रचा कीर्तिमान, 102.8% बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक
- सीएम डॉ. यादव का नवकरणीय ऊर्जा पर फोकस, कहा- नए अध्याय की शुरुआत कर रहा एमपी
- सीएम डॉ. मोहन यादव आज सिवनी में 494 करोड़ की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात, किसानों को मिलेगी कोदो-कुटकी प्रोत्साहन राशि
- इंजेक्शन लगने के बाद व्यक्ति की मौत, झोलाछाप चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप
- 10 हजार करोड़ से संवारी 3 लाख से ज्यादा संरचनाएं, सीएम डॉ. मोहन बोले- जल संरक्षण में एमपी नंबर-1
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नीमच सोलर पार्क एवं ग्रीनको परियोजना का किया एरियल सर्वे
Next Post