कांग्रेस ने की नवागत कलेक्टर से व्यवस्था में सुधार की मांग
झाबुआ। जिले में शिक्षा और स्वास्थ्य की स्थिति अत्यंत दयनीय है। ग्रामीण अंचलों में शालाओं ंमें अव्यवस्थाओं एवं शिक्षकों के समय पर नहीं आने से बच्चों को अध्ययन कार्य में परेशानी आ रहीं है। कच्ची एवं जर्जर सड़कों के कारण बच्चें शालाओं के साथ आंगनवाड़ी केंद्रों पर नहीं जा पा रहे हैं तो स्वास्थ्य के मामले में भी चिकित्सालयों मंे व्यवस्थाएं अत्यधिक लचर है। यह बात जिला कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं जिला पंचायत अध्यक्ष कलावती भूरिया ने कहीं। उन्होंने कहा कि उन्हें बड़ी प्रसन्नता है कि जिले के तत्कालीन कलेक्टर बी चन्द्रशेखर ने अपने कार्यकाल के दौरान शिक्षा और स्वास्थ्य को प्रमुखता देते हुए इस ओर उल्लेखनीय कार्य किए एवं वर्तमान कलेक्टर अरूणा गुप्ता की भी यहीं प्राथमिकता है और उनके अब तक किए कार्यों से यह साफ हो चुका है कि वह इन दोनो क्षेंत्रों में जिले की स्थिति को सुदृढ़ बनाएंगी।
कांग्रेस ने की मांग
भूरिया ने नवागत कलेक्टर को अवगत करवाते हुए बताया कि यह जिला शिक्षा के मामले में काफी पिछड़ा हुआ है, जो पिछले दिनों हुए सर्वें में भी साफ हो चुका है। इस क्षेत्र में पूरी दृढ़ता के साथ कार्य किया जाना आवश्यक है। इसके साथ ही स्वास्थ्य के मामले में भी चिकित्सालयों में अव्यवस्थाओं को बोलबाला है। कांग्रेस द्वारा नवागत कलेक्टर से मांग की गई है कि वे शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में विशेष रूप से ध्यान देकर इन दोनो क्षेत्रों में जिले की स्थिति को मजबूत बनाए।
Trending
- सगरवंशीय माली समाज की महत्वपूर्ण बैठक में सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर हुआ मंथन
- व्यापार एवं उद्योग संघ की नई कार्यकारिणी गठित, नकद खरीदी के नियम के विरोध में बंद रहीं अनाज दुकानें
- सेमीकॉन इंडिया-2026: मध्यप्रदेश में सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में निवेश की अपार संभावनाएं
- पेटलावद में स्थापित होगी महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा, तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न
- यूपीआई लेनदेन पर अतिरिक्त शुल्क की आहट से व्यापारियों में रोष, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
- प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर दीपमालिका सजाई
- सोंडवा पुलिस की कार्रवाई: धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में फरार आरोपी गिरफ्तार
- संजय भटेवरा नवयुवक नवदुर्गा महोत्सव समिति के अध्यक्ष बने
- प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर 501 दीपो से बनाया मप्र का नक्शा
- खाद्यान्न वितरण में लगातार शिकायतों पर तीन उचित मूल्य दुकानों के प्राधिकार पत्र निरस्त
Prev Post