झाबुआ। स्वाधीनता दिवस की पूर्व संध्या पर थांदला की पोस्ट मेट्रिक छात्रावास मे कुछ उत्साही छात्रों द्वारा जेसे ही वंदे मातरम् के नारे लगाने शुरू किए तो कुछ विद्यार्थियों व उनके असामाजिक मित्रों को यह रास नहीं आया और उन्होने वंदे मातरम् कहने वाले छात्र मनीष मेड़ा व कांति मेड़ा की जमकर पिटाई कर दी। इस पिटाई मे मनीष मेड़ा घायल होकर बेहोश हो गया जिसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थांदला एवं बाद में जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। मामले मे कार्रवाई को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने रविवार को एसपी आबिद खान को आवेदन देकर आरोपी छात्रों पर कार्रवाई की मांग की। आवेदन मे यह भी बताया गया कि जिस समय घटना हुई उस समय छात्रावास अधीक्षक मोजूद थे लेकिन उन्होने आरोपियो को नहीं रोका जिसके चलते आरोपियो ने दोनो ही छात्रों से कमरे मे बंद कर मारपीट की।
Trending
- गणेश जी की आरती में गूंजा ‘वंदे मातरम्’, भक्ति के साथ राष्ट्रभक्ति का अनूठा संगम
- रिहायशी इलाके में कथित अवैध शराब के ठिकानों को हटाने की मांग, रहवासियों ने SDM को सौंपा आवेदन
- चंद्रशेखर आजाद नगर में डोल ग्यारस पर खाटू श्याम बाबा का भव्य कीर्तन आयोजित
- डोल ग्यारस के उपलक्ष्य में बैंड-बाजों के साथ निकला भगवान का डोला
- शिक्षा प्रत्येक व्यक्ति के लिए आवश्यक है, शिक्षा के बिना कोई भी देश समुचित विकास नहीं कर सकता : जय पाटीदार
- श्री चारभुजा नाथ के जयघोष से गूंजा बड़ी खट्टाली, भव्य चल समारोह में शामिल हुए श्रद्धालु
- डोल ग्यारस पर भक्ति के रंग में रंगा पेटलावद, राठौड़ समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा
- कुफा यूनिवर्सिटी ने सूरत में दाउदी बोहरा लीडर सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब को मानद डॉक्टरेट प्रदान की
- जोबट में खाद्य विभाग का निरीक्षण, जगदीश किराना स्टोर से लिए पांच सैंपल
- सूर्य क्लब झिरवादिया के तत्वावधान में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया
Prev Post
Next Post