झाबुआ। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अन्तर्गत लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत समग्र पोर्टल पर स्थानिय निकायों द्वारा चयनित पात्र परिवार की पहचान सुनिश्चित करनें एवं अपात्र परिवारो को पोर्टल से विलोपित करने हेतु पात्र हितग्राहियों के डाटा बेस में अन्य जानकारी के साथ बैंक खाता नंबर की प्रविष्ट भी की जाना है। कलेक्टर डाॅ.अरूणा गुप्ता ने आपूर्ति अधिकारी कहा कि समग्र सामाजिक सुरक्षा मिशन के पोर्टल पर जेएसओ. लाॅगिन में बैंक खाता रहित पात्र परिवारों के नामों की सूची दुकानवार उपलब्ध करवाई गई है, ऐसे खाता रहित परिवारों की सूची उचित मूल्य दुकान के विक्रेता को उपलब्ध करवाए।उचित मूल्य दुकान के अगस्त के सामग्री के वितरण के समय सूची में पात्र परिवारों से बैंक खाता नंबर, आईएफसी कोड बैंक एवं शाखा के नाम की जानकारी ले। यदि किसी परिवार के किसी भी सदस्य का बैंक खाता नहीं खोला गया है, तो ऐसे परिवारों से उनके निवास का प्रमाण प्राप्त किया जाकर प्रत्येक उचित मूल्य दुकान पर फाइल में संधारित कर रखें तथा निरीक्षण के समय अवलोकन कराये। उचित मूल्य दुकान स्तर पर संकलित बैंक खाते की जानकारी साप्ताहिक रूप से सहायक/कनिष्ट आपूर्ति अधिकारी द्वारा प्राप्त कर पात्र परिवारों के डाटा बैंस में प्रविष्टि करवाए। उचित मूल्य दुकान पर बैंक खाता नंबर की जानकारी प्राप्त करने हेतु सूचना चस्पा की जाये तथा इसका स्थानिय स्तर पर प्रचार-प्रसार भी करवाये। उक्त कार्रवाई सुनिश्चित करवाने के लिए जिला आपूर्ति अधिकारी को कलेक्टर अरूणा गुप्ता ने आदेशित किया।
Trending
- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पेटलावद सिविल अस्पताल में विशाल रक्तदान शिविर, 52 यूनिट रक्त संग्रहित
- पेटलावद में योग को जीवन का अभिन्न अंग बनाने का लिया संकल्प
- राष्ट्रपति मुर्मु ने दी बधाई, तो सीएम डॉ. यादव ने बताया छात्रों के लिए क्या-क्या कर रही सरकार
- शासकीय उप माध्यमिक विद्यालय उमराली में उत्साहपूर्वक मनाया गया योग दिवस
- भारतीय जनता पार्टी के सभी मंडलों में योग दिवस मनाया
- राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु, राज्यपाल पटेल और सीएम डॉ. यादव ने किया योग, दिया स्वस्थ-संतुलित जीवनशैली अपनाने का संदेश
- 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन
- मध्यप्रदेश को मिली दोहरी सौगात, 2 हजार 935 करोड़ की लागत से बनेगी इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड फोर-लेन सड़क
- वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान को किया नमन, झांसी की रानी नारी शक्ति ग्रुप ने मनाया बलिदान दिवस
- सिंहस्थ-2028 विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम तृतीय बैच का समापन
Next Post