पिटोल से भूपेंद्र नायक की रिपोर्ट- हायर सेकंडरी स्कूल के छात्रों ने खेल प्रतियोगिता मे जिले का नाम रोशन किया शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिटोल कि छात्र कमेश ने जिले कि टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए बड़वानी जिले मे पश्चिम क्षेत्र मे उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए झाबुआ जिले केे दल को विजयी बनाया एवं फायनल मैच मे झाबुआ ने बड़वानी को 4 अंको से पराजित किया। इस खिलाड़ी की प्रतिभा को देखते हुए कमेश का चयन पश्चिमी क्षेत्र दल मे होने तथा उमरिया जिले मे होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता मे भाग लेने हेतु दल के साथ गये विनेश एवं कमेश पश्चिमी क्षेत्र के सर्वश्रेष्ठ खिलाडी चुने गए। 19 वर्ष की कबड्डी स्पर्धा में बड़वानी मे अलकेश पिता भमरू ने जिले का प्रतिनिधित्व किया इसी तारतम्य मे 2 अक्टूबर को शासकीय महाविद्यालय झाबुआ मे जिला स्तरीय मुख्यमंत्री टाॅफी मे कबड्डी स्पर्धा मे झाबुआ विकास खंड का दल विजेता रहा। उस दल मे शाउमा विद्यालय पिटोल के 5 छात्र अलकेश भमरू, विनेश कमेश, सुनील कचरू, उमेश लालु, सुखराम मंगलिया, ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दल को विजय बनाया। फाइनल मैच मे झाबुआ विकासखंड ने थांदला विकासखंड को हराकर ट्राफी प्राप्त की। विनेश एवं जगदीश ने खंड स्तरीय स्पर्धा मे 400 मी दौड मे प्रथम स्थान प्राप्त किया इन खिलाड़ियो को बेहतर प्रशिक्षण एवं प्रदर्शन करने के लिये पिटोल मे पीटीआई शिक्षक चेतनसिह परमार के मार्गदर्शन मे प्रतिभाओ ने स्थान प्राप्त किया। खिलाडियांे की इस उपलब्धि पर सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग की शकुंतला डामोर शाउमावि के प्राचार्य एवं स्टाफ एवं पिटोल के पूर्व वरिष्ठ खिलाड़ियो ने बधाई दी।
Trending
- आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण, अनियमितताओं पर कार्यवाही के निर्देश कलेक्टर माथुर ने दिए
- खुशखबरी! शुरू हुई इंदौर-अबू धाबी इंटरनेशल फ्लाइट, सीएम डॉ. यादव ने किया फ्लैग ऑफ
- भारत टैक्स-2026 में निवेशकों से वन-टू-वन मीटिंग करेंगे सीएम डॉ. यादव, जानें पूरा शिड्यूल
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में राज्यस्तरीय बलराम कृषि महोत्सव का शुभारंभ किया
- दराते से मारने की धोन्स देकर कर बाइक छिनने वाले गिरोह के दो सदस्यों को नानपुर पुलिस ने मोटर साइकिल सहित पकड़ा
- नशे के खिलाफ पुलिस की मुहिम: बरझर में ग्रामीणों को किया जागरूक
- पेटलावद न्यायालय से उद्घोषणा जारी, 3 आरोपी फरार घोषित, 18 जुलाई तक पेश होने के आदेश
- नशे से दूरी है जरूरी 2.0′ शुरू, सीएम डॉ. मोहन बोले- कठोर से कठोर से कदम उठाएगी सरकार
- गहराते जल संकट और जल जीवन मिशन में विसंगतिपूर्ण कार्य को लेकर सड़क पर उतरे ग्रामीण
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय