झाबुआ लाइव की रिपोर्ट –
नवदुर्गा महोत्सव व शरद पूर्णिमा उत्सव को लेकर राजवाडा मित्र मंडल व देवधर्मराज मंदिर समिति झाबुआ की तैयारियां जोरों पर है। मित्र मंडल के संरक्षक ब्रजेन्द्र ( चुन्नु ) शर्मा ने प्रेस नोट जारी करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा का खुलासा किया। उनके द्वारा बताया गया कि इस वर्ष हम 30वां नवदुर्गा महोत्सव मनाने जा रहे है जिसके अंतर्गत 13 अक्टूबर को घट स्थापना में प्रातः 9.30 बजे से माताजी की भव्य शोभायात्रा राजवाड़ा से निकलेगी। 18 अक्टूबर पंचमी को नगर कन्या भोज का आयोजन पैलेस गार्डन में करवाया जाएगा। गुजरात की मेलोडियस आर्केस्ट्रा की मधुर थाप पर प्रतिदिन रात्रि 9 बजे से गरबो का आयोजन किया जायेगा। नवमी को रात्रि में सभी के लिए समिति की और से स्वल्पाहार की व्यवस्था की जायेगी। 22 अक्टूबर दशमी को प्रातः 6 बजे माताजी का विसर्जन किया जाएगा। हमेशा की तरह ही गरबा खेलनेवालों को आकर्षक पुरस्कार भी दिए जाएंगे। गरबा पांडाल में बच्चों एवं महिलाओं के खेलने के लिये विशेष यवस्था की जाएगी। 26 अक्टूबर को रात्रि 9 से 12 बजे तक रंगारंग शरद पूर्णिमा उत्सव मनाया जाएगा जिसमें लोकप्रिय सेलेब्रेटी की उपस्थिति में पुरस्कारों का वितरण किया जाएगा। अलग अलग काउंटर के माध्यम से महाप्रसादी के रूप में दूध का वितरण भी किया जायेगा। आस- पास के सभी मंदिरों और गलियों में विद्युत सज्जा की जाएगी। झाबुआ शहर की शान राजवाडे को दुल्हन की तरह सजाया जाएगा। इस प्रतिष्ठापूर्ण, गौरवपूर्ण, गरिमामय व लोकप्रिय कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिये कार्यकर्ताओं ने कमर कस ली है। सभी को जो दायित्व सोंपे गए है। क्षेत्र की समस्त जनता से अपील है कि अधिक से अधिक तादाद में पधारकर धर्मलाभ लें।
Trending
- बाबा साईं होटल सुसाइड मामले को लेकर जोबट थाने पहुंचे पूर्व राज्यमंत्री सदाशिव भंवरिया, निष्पक्ष जांच की मांग
- बखतगढ़ में यातायात चेकिंग से ग्रामीण परेशान, अवैध वसूली के विरोध में पुलिस को दिया आवेदन
- तेजाजी मंदिर में अष्ट दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 10 जून से, घर-घर बांटे जा रहे आमंत्रण
- पीथमपुर में हेलियन ग्रुप की भारत की पहली मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का भूमिपूजन
- आगे-पीछे बाइक, बीच में खेर लकड़ी से भरी बोलेरो : वन विभाग ने पकड़ा पूरा नेटवर्क
- कुएं में अज्ञात बुजुर्ग महिला का शव मिलने से सनसनी
- हर जिले में लगेंगे जनकल्याण शिविर, सीएम डॉ. मोहन बोले- जनता को मिलेगा योजनाओं का लाभ
- अध्यक्ष-उपाध्यक्ष खुद उतरे मैदान में, जोबट में शुरू हुआ विशेष स्वच्छता अभियान
- सोंडवा और बरझर पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, वाहन जब्त किया
- भारत की बेटियों ने जीती चैंपियनशिप, सीएम डॉ. यादव बोले- नया अध्याय लिखेगी यह सफलता
Prev Post
Next Post