झाबुआ। सार्वजनिक गणेश मंडल राजवाडा चोक झाबुआ पर 11 दिवसीय गणेशोत्सव में सोमवार 21 सितंबर को रात्रि 8 बजे से अभिनव सांस्कृतिक कार्यक्रम झाबुआ मोस्ट टेलेंट का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक रविराज राठौर, धर्मेन्द्र मालवीय, आशीष पांडे व अजय पोरवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम में बच्चो द्वारा अपने विभिन्न आयामों के तहत नृत्य एवं संगीत की प्रस्तुति दी जाएगी जिसमें प्रथम स्थान पाने वाले पुरस्कार के रूप में 2001 रुपए एवं शिल्ड, द्वितीय पुरस्कार डेढ़ हजार एवं शिल्ड तथा तृतीय पुरस्कार 500 रुपए एवं शिल्ड देकर सम्मानित किया जाएगी। कार्यक्रम के संयोजको ने नगर की प्रतिभाशाली युवकों एवं छात्रगणो से इस कार्यक्रम में सहभागी होकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने की बात कही। साथ ही नागरिकों से अपील की है कि नगर की प्रतिभाओं के उत्साहवर्द्धन के लिए अधिक से अधिक संख्या में राजवाडा चोक पर एकत्रित होकर कार्यक्रम को सफल बनाए।
Trending
- पार्षद का फूटा गुस्सा! नगर परिषद में मचा हड़कंप, वार्ड 08 की पार्षद खुशबू बघेल ने इंजीनियर को हटाने की मांग की
- वेतन नहीं मिलने से नाराज सफाई कर्मी हड़ताल पर, नगर में कचरे और गंदगी का अंबार
- उदयगढ़ के 10 आरोपी द्वारा नानपुर क्षेत्र में अवैध वसूली और मारपीट करना पड़ा भारी ल, नानपुर पुलिस ने आरोपियों विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की
- चंद्रशेखर आजाद नगर में TET परीक्षा व अध्यापकों की वरिष्ठता को लेकर विरोध
- विश्वकर्मा मंदिर में ध्वजा रोहण, प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों से समाजजनों एवं ग्रामीणों में उत्साह का माहौल
- नानपुर में पहली बार दाऊदी बोहरा समाज के धर्मगुरु सैयदना साहब आए, एक झलक पाने कई जगह से पहुंचे समाज जन
- बीस दिन बीत जाने के बाद भी गांव में सफाई कर्मी नहीं लौटे काम पर
- उत्कृष्ट विद्यालय चंद्रशेखर आजाद नगर में भविष्य से भेंट कार्यक्रम का आयोजन किया
- 465.45 लाख की लागत से बनने वाले बैराज का भूमिपूजन कैबिनेट मंत्री द्वारा किया गया
- 25 वर्षों बाद ग्राम बरझर के तम्बोलिया फलिया में गाँव गजरा का इंदल का भव्य आयोजन 8 अप्रैल को होगा
Prev Post