झाबुआ लाइव के लिए रायपुरिया से लवेश स्वर्णकार की रिपोर्ट-
रायपुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम छापरापाडा के युवक मडिया सिंगाड की लाश नग्न अवस्था में रतलाम जिले के ग्राम करमदी के समीप मिली। मृतक के परिजनों के अनुसार मडिया पिता झितरा सिंगाड उम्र 38 वर्ष अपनी पत्नी के साथ पेटलावद के गांधी चौक में किराए के एक मकान में रहता था जो शुक्रवार से अचानक लापता हो गया था, जिसकी लाश शनिवार को दोपहर 3 बजे रतलाम थाना क्षेत्र के ग्राम करमदी में रतलाम की माणक चौक पुलिस का मिली। मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक के सिर पर चोट के भी निशान है। परिजनों का कहना है कि हमारे बोलासा के पास कानाकुआं रहने वाले रिश्तेदार के जरिए इस घटना की सूचना मिली थी। मडिया शुक्रवार से ही लापता था और परिजन उसे खोजने में लगे थे तभी इस सूचना से वे रतलाम पहुंचे जहां मृतक की शिनाख्त मडिया के रूप में हुई। परिजनों ने बताया की रतलाम के माणक चौक थाने पर पुलिस ने लाश का पोस्टमार्टम करवाकर मर्ग कायम किया है। मृतक के पिता झितरा सिंगाड, लालू सिंगाड, सुखराम सिंगाड व मृतक की बहन धापूबाई बरिया ने आरोप की मडिया अपनी पत्नी के साथ पेटलावद रहता था ओर मजदूरी करता था उन्होंने मडिया की पत्नी पर हत्या की आशंका जताई है।
Trending
- सीएम डॉ. मोहन यादव ने कई अहम फैसलों पर लगाई मुहर, 42 हजार 490 करोड़ रुपये से होगा राज्य का विकास
- MP ITI एडमिशन 2026: ‘पहले आओ पहले पाओ’ राउंड शुरू, 22 सितंबर तक कर सकेंगे चॉइस फिलिंग
- शासकीय भूमि पर अवैध खनन, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की कार्रवाई की मांग
- गणेश चतुर्थी पर गणपति बप्पा का भव्य आगमन किया, गांव में कई जगह विराजे गणपति बप्पा
- राणापुर में पर्यूषण महापर्व की धूम: संवत्सरी पर की क्षमायाचना, तीन तपस्वियों की तपस्या जारी
- उबलड़ में बकरियों के बच्चों को बचाने नाले में उतरी महिलाएं, तेज बहाव में फंसी
- विकास के दावों की पोल: ग्राम जवानिया में उफनते नाले से गुजरने को मजबूर अंतिम यात्रा
- पेटलावद में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापना के लिए हुआ भूमि पूजन
- देवताओं में प्रथम पूज्य गौरीसुत रिद्धि सिद्धि के दाता श्री गणेश जी की स्थापना हुई
- माटी की गणेश प्रतिमा बनाने का दिया प्रशिक्षण, विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Next Post