संसार की मोह माया को छोड़कर संयम पथ पर अग्रसर हो रहीं, छोटी सी उम्र में जैन भगवती दीक्षा लेने जा रहीं मुमुक्षु बहन मेघा का शुक्रवार को शहर में वर्षीदान वरघोड़ा निकाला जाएगा। इसके बाद बहुमान किया जाएगा। यह कार्यक्रम ऋषभदेव बावन जिनालय में आयोजित होगा। यह जानकारी देते हुए अखिल भारतीय राजेन्द्र जैन नवयुवक परिषद् के महामंत्री निखिल भंडारी ने बताया कि राष्ट्रसंत जैनाचार्य विजय जयंतसेन सूरीश्वर मसा की निश्रा में 27 मई को भव्य सामूहिक दीक्षा कार्यक्रम का आयोजन गुजरात के सूरत में होगा। इस अवसर पर मुमुक्षु बहन मेघा भी दीक्षा ग्रहण करेगी। शुक्रवार को सुबह लगभग 9 बजे बावन जिनालय में वर्षीदान वरघोड़ा निकाला जाएगा, जिसमें दीक्षार्थी बहन को रथ में बिठाकर शहर भ्रमण करवाया जाएगा। जिसमें मेघा बहन विभिन्न सामग्रीयां वितरित करेगी। यह वरघोड़ा रूनवाल बाजार, थांदला गेट, बाबेल चोराहा, चन्द्रशेखर आजाद मार्ग, आजाद चोक, राजवाड़ा चोक, लक्ष्मीबाई मार्ग होते हुए पुनः बावन जिनालय पर पहुंचेगा।
Trending
- सगरवंशीय माली समाज की महत्वपूर्ण बैठक में सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर हुआ मंथन
- व्यापार एवं उद्योग संघ की नई कार्यकारिणी गठित, नकद खरीदी के नियम के विरोध में बंद रहीं अनाज दुकानें
- सेमीकॉन इंडिया-2026: मध्यप्रदेश में सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में निवेश की अपार संभावनाएं
- पेटलावद में स्थापित होगी महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा, तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न
- यूपीआई लेनदेन पर अतिरिक्त शुल्क की आहट से व्यापारियों में रोष, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
- प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर दीपमालिका सजाई
- सोंडवा पुलिस की कार्रवाई: धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में फरार आरोपी गिरफ्तार
- संजय भटेवरा नवयुवक नवदुर्गा महोत्सव समिति के अध्यक्ष बने
- प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर 501 दीपो से बनाया मप्र का नक्शा
- खाद्यान्न वितरण में लगातार शिकायतों पर तीन उचित मूल्य दुकानों के प्राधिकार पत्र निरस्त