झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट
गुजारा भत्ते का अधिकार सिर्फ पति द्वारा छोड़ी गई पत्नी को ही नहीं है, बल्कि ऐसे वृद्ध मां-बाप भी गुजारा भत्ता पाने के अधिकारी हैं, जन्हें उनके बेटो द्वारा छोड़ दिया गया है। आजकल बहुत से गरीब मां-बाप बेटों द्वारा घर से निकाल दिये जाने के कारण अलग रहकर जीवन गुजारने को मजबूर है। ऐसी स्थिति में कानून उन्हें अधिकार मुहैया करवाता है कि वे न्यायालय अथवा एसडीएम न्यायालय मे आवेदन पत्र प्रस्तुत कर अपनी संतान से गुजारा भत्ता प्राप्त करें। कानून की ऐसी जानकारी जब बूढ़े मां-बाप को होगी, तो ही वे ऐसे आवेदन पेश कर गुजारा राशि प्राप्त कर सकेंगे, इसी कारण विधिक शिविरों का आयोजन कर आमजन को उनके अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति सचेत किया जा रहा है।
उक्त बात तहसील विधिक सेवा समिति, थांदला के अध्यक्ष एवं न्यायाधीश श्री हरिओम अतलसिया द्वारा विधिक साक्षरता शिविर में 26 सितंबर को ग्राम देवीगढ़ शंभू माता मंदिर पर आयोजित विधिक साक्षरता शिविर में कही गई। शिविर में ग्राम देवीगढ़ के पुरूष एवं महिलाएं तथा ग्राम पंचायत देवीगढ़ के सरपंच तथा पास ही स्थित विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित हुए। शिविर में सांपत्ति अधिकार, शासन की लाभकारी योजना तथा महिला एवं बाल अधिकार संरक्षण अधिनियम तथा भरण-पोषण तथा परिवाद विवाद परामर्श तथा सूचना के अधिकार संबंधी विधियों की जानकारी ग्रामवासियों को दी गई। शिविर में अन्य अधिवक्ता वी.आर. अरोरा, कविता बोथरा, अधिवक्ता ने भी कानून की सामान्य जानकारियां दीं।
Trending
- चंद्रशेखर आजाद नगर में डोल ग्यारस पर खाटू श्याम बाबा का भव्य कीर्तन आयोजित
- डोल ग्यारस के उपलक्ष्य में बैंड-बाजों के साथ निकला भगवान का डोला
- शिक्षा प्रत्येक व्यक्ति के लिए आवश्यक है, शिक्षा के बिना कोई भी देश समुचित विकास नहीं कर सकता : जय पाटीदार
- श्री चारभुजा नाथ के जयघोष से गूंजा बड़ी खट्टाली, भव्य चल समारोह में शामिल हुए श्रद्धालु
- डोल ग्यारस पर भक्ति के रंग में रंगा पेटलावद, राठौड़ समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा
- कुफा यूनिवर्सिटी ने सूरत में दाउदी बोहरा लीडर सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब को मानद डॉक्टरेट प्रदान की
- जोबट में खाद्य विभाग का निरीक्षण, जगदीश किराना स्टोर से लिए पांच सैंपल
- सूर्य क्लब झिरवादिया के तत्वावधान में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया
- माता भगवती देवी शर्मा के जन्मदिवस पर सोंडवा तहसील के 16 स्थानों पर हुआ 12 घंटे का अखंड गायत्री मंत्र जाप
- थांदला गौरव तत्वज्ञ श्री धर्मेंद्रमुनिजी मसा के सान्निध्य में अंकित भंसाली ने 31 उपवास व आदिश चौरड़िया ने सिद्धि तप की कठोर तपस्या पूर्ण की
Prev Post