झाबुआ। म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं जिला न्यायाधीश जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष बीसी मलैया के मार्गदर्शन में जिला न्यायालय के ‘‘न्याय सेवा सदन‘‘ सभागृह में मध्यस्थता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला न्यायाधीश बीसी मलैया ने अपने उद्बोधन में कहा कि जब तक सभी वादार्थी, अभिभाषक एवं आम व्यक्ति कें मीडिएशन के प्रति जागरूक होने पर ही मीडिएशन जागरूकता कार्यक्रम की सम्पूर्ण सफलता प्राप्त होगी। उन्हांेने यह भी कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सस्ता एवं सुलभ न्याय पहुंचाने के क्रम में मीडिएशन प्रक्रिया अत्यन्त उपयोगी है इस योजना का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार होना चाहिए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट रविकांत सोलंकी ने अपने उद्बोधन में मीडिएशन के संबंध में कानूनी जानकारी दी तथा मीडिएशन प्रक्रिया एवं उनसे होने वाले लाभों के बारे में बताया। अपर जिला न्यायाधीश डीएस चोहान ने मीडिएशन द्वारा प्रकरणों के निराकरण पर जोर देते हुए कहा कि मीडिएशन प्रक्रिया के माध्यम से अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण होना चाहिए। इस अवसर पर विशेष न्यायाधीश के.सी. बांगर, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ए.एस. अलावा, न्यायिक मजिस्ट्रेट राजकुमार चोहान, पे्रमदीप सांकला, अभिभाषक संघ के अध्यक्ष रमेश् डोशी, जिला विधिक सहायता अधिकारी सिमोन सुलिया, अभिभाषकगण, पक्षकार एवं समाज के आम नागरिक उपस्थित थे।
Trending
- झाबुआ के निशानेबाज युगप्रताप सिंह का ISSF जूनियर वर्ल्ड कप में चयन, मिस्र में दिखाएंगे दम
- रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात युवक का शव
- नवरात्र के अंतिम दिन मंदिरों में उमड़ी भीड़, बीजासन माता मंदिर पर हुआ यज्ञ हवन
- भये प्रकट कृपाला दीन दयाला की स्तुति से गूंज गया श्री राम मंदिर
- जल शक्ति से नव भक्ति सुरक्षित जल समुद्र कल, जल गंगा संवर्धन अभियान का कार्यक्रम पारा सेक्टर स्तर पर शुभारंभ किया
- आलीराजपुर की राजस्व सीमा में पराली जलाने पर लगाई गई रोक
- राम मंदिर से निकला भव्य जुलूस, डीजे पर गूंजे धार्मिक गीत, जय श्री राम के जयकारे गूंज
- बृज की रासलीलाओं से होगा फुटतालाब हनुमान जयंती महोत्सव का श्रीगणेश
- स्कॉर्पियो की टक्कर से गंभीर रूप से घायल युवक की बड़वानी में मौत
- शिक्षकों के हित में लोकसभा में गूंजी आवाज, TET अनिवार्यता पर पुनर्विचार की मांग
Prev Post
Next Post