झाबुआ। गच्छाधिपति आचार्य देव श्रीमद् विजय रविन्द्रसूरिश्वरजी म. सा. की आज्ञा से एवं ज्योतिष सम्राट तीर्थ प्रेरक मुनिश्री ऋषभचंदविजयजी म. सा. की प्ररेणा से स्थानीय मोहनखेडा जैन यात्रिक धर्मशाला प्रांगण स्थित श्री गौड़ी पाश्र्वनाथ भगवान के मंदिर की सांतवी वर्षगांठ व ध्वजारोहण का दो दिवसीय जिनेन्द्र भक्ति महोत्सव प्रवचनकार मुनिश्री रजतचंद्रविजयजी म. सा. की निश्रा में पूजा भक्ति व धर्म आराधना के साथ सम्पन्न हुआ। महोत्सव के तहत आज प्रातः की बैला में सत्तर भेदी पूजन पश्चात ध्वजा रोहण का वरघोडा निकाला जो नगर के मुख्य मार्गो से ज्ञान मंदिर होता हुआ श्री गौडी पाश्र्वनाथ मंदिर जहां मुनिश्री रजतचंद्रविजयजी म. सा. व विधिकारक हसमुखभाई जैन के मंत्रोचार के साथ आयोजन के लाभार्थी परिवार के हुलासीबहन वाणीगोता परिवार के रोनक भाई, धनपत भाई, अरविंद भाई, पुष्पा बहन, कला बहन, मिन्टू बहन आदि के वृहद हस्त से ध्वजारोहण किया गया।
Trending
- जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के स्थापना दिवस पर बैंक शाखा में ग्राहक मिलन समारोह हुआ
- सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएमएचओ डॉ. एम.एल. चोपड़ा ने उप स्वास्थ्य केंद्र उन्नई का किया औचक निरीक्षण
- सेवा संकल्प अभियान : बड़नगर से वाराणसी यात्रा का आलीराजपुर जिले में होगा प्रवेश
- विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल, सामुदायिक मध्यस्थता योजना के तहत समाज प्रमुखों को दिया जाएगा 20 घंटे का प्रशिक्षण
- सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम संपन्न
- जनपद सीईओ ने की स्वच्छता अभियान की शुरुआत, स्वयं सहायता समूहों ने की राशि न मिलने की शिकायत
- यूपीआई भुगतान पर एमडीआर शुल्क के विरोध में व्यापारी, फैसले पर तत्काल पुनर्विचार की मांग
- UPI भुगतान पर MDR/अतिरिक्त शुल्क का विरोध, व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन
- बिना लिंक और ओटीपी के खाते से कटे 15 हजार रुपये, युवक ने सायबर शाखा में की शिकायत
- छात्रों के लिए खुशखबरी, मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7400 से ज्यादा विद्यार्थियों को देंगे स्कूटी