झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट –
विगत कई दिनों से बारिश तो हो रही थी मगर फिर भी इतनी नही हुई के प्यासी नदियों का तर कर दे। नगर के दोनों और बह रही नौगांवा नदी व पद्मावती नदी मे अब तक प्रवाह नही आया था मगर आज सुबह शनिवार से हो रही तेज बारिश ने नदियों मे प्रवाह शुरु हो गया। तेज बारिश के चलते स्कूलों मे भी अवकाश घोषित हो गया। सुबह स्कूल पहुचे बच्चे भी मध्यावधी छुट्टी के बाद घरी लोट आये वही शासकीय स्कुलो मे कक्षा 1से 8 तक अवकाश घोषित कर दिया। व्यापारियों एवं अन्य लागों ने माह का अंतिम शनिवार के चलते दुकाने बंद होने से बारिश के इस सुहाने मौसम मे होटलों पर पहुच भजियें ,समोसे एवं चाय का आनंद लिया।
ट्रेने निरस्त हुई
रतलाम मे हुई तेज बारिश के चलते कई ट्रेने निरस्त हो गई व कई टेªने समय पर नही पहुची । मेमो पेसेन्जर उज्जैन-दाहोद व जनता एक्सप्रेस के न आने से रतलाम एवं अन्य क्षेत्र से थांदला मे अप डाउन करने वाले शासकीय ,गैर शासकीय कर्मचारी एवं व्यापारी या तो नही पहुच पायें या अन्य विकल्पों से पहुचने का प्रयास करते रहें। वही मेमों व अन्य टनों की सवारी ले जाने वाले टेम्पो चालकों का सवारी के अभाव मे अघोषित अवकाश हो गया।
Trending
- गणेश जी की आरती में गूंजा ‘वंदे मातरम्’, भक्ति के साथ राष्ट्रभक्ति का अनूठा संगम
- रिहायशी इलाके में कथित अवैध शराब के ठिकानों को हटाने की मांग, रहवासियों ने SDM को सौंपा आवेदन
- चंद्रशेखर आजाद नगर में डोल ग्यारस पर खाटू श्याम बाबा का भव्य कीर्तन आयोजित
- डोल ग्यारस के उपलक्ष्य में बैंड-बाजों के साथ निकला भगवान का डोला
- शिक्षा प्रत्येक व्यक्ति के लिए आवश्यक है, शिक्षा के बिना कोई भी देश समुचित विकास नहीं कर सकता : जय पाटीदार
- श्री चारभुजा नाथ के जयघोष से गूंजा बड़ी खट्टाली, भव्य चल समारोह में शामिल हुए श्रद्धालु
- डोल ग्यारस पर भक्ति के रंग में रंगा पेटलावद, राठौड़ समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा
- कुफा यूनिवर्सिटी ने सूरत में दाउदी बोहरा लीडर सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब को मानद डॉक्टरेट प्रदान की
- जोबट में खाद्य विभाग का निरीक्षण, जगदीश किराना स्टोर से लिए पांच सैंपल
- सूर्य क्लब झिरवादिया के तत्वावधान में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया

