झाबुआ लाइव के लिए पिटोल से भूपेंद्र नायक की रिपोर्ट-
भाजपा के 11 वर्षो के शासन काल में सरकार द्वारा जनहित में लागू की गई विभिन्न योजनाओं से ग्रामीण क्षेत्र मे इतना विकास हुआ है व संपन्नता आई है कि जिले के अंचलों में लगभग हर घर पर दो पहिया वाहन दिखाई देते है। इस सम्पन्नता के पीछे मुख्यमंत्री शिवराजसिंह की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का हाथ है। यह बात पिटोल में आयोजित नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन एवं ग्रिड स्टेशन के लोकार्पण अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री अंतरसिंह आर्य ने कही प्रभारी मंत्री ने कहा की गत 11 वर्षो में ग्रामीण अंचलो को सड़को के माध्यम से शहरो से जोड़ने का कार्य हुआ विधायक शान्तिलाल बिलवाल ने कहा कि स्वस्थ शरीर के लिए स्वास्थ्य सुविधाओें का होना जरूरी है। पिटोल के इस स्वास्थ्य केन्द्र में मरीजों को सुविधाएं मिले उसके हर संभव प्रयास किये जाएंगे। इस अवसर पर उपस्थित भाजपा जिलाध्यक्ष शेलेष दुबे ने संबोधित किया।
पत्रकारों ने जताई नाराजगी
क्षेत्र मे प्रभारी मंत्री के सरकारी आयोजन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा स्थानीय पत्रकारो को नहीं दी गई पूर्व सूचना को लेकर ग्रामीण पत्रकारों में आक्रोश था जिसकी पत्रकारों ने प्रभारी मंत्री को शिकायत की एवं कहा की जिला प्रशासन का यह रवैया पिटोल में ही नहीं अपितु जिले भर के ग्रामीण अंचलांे के पत्रकारो के साथ होता है। इस मंत्री आर्य ने कहा कि आप पत्रकार तो हमारी आवाज है इसे हम गंभीरता से लेकर ध्यान देंगे। यह शिकायत पत्रकारांे ने उपस्थित कलेक्टर डाॅ. अरूणा गुप्ता से भी की जिस पर कलेक्टर ने पीआरओ से चर्चा की।
Trending
- डीआईजी द्वारा आम्बुआ थाने को ISO प्रमाण पत्र से नवाजा गया
- पार्षद का फूटा गुस्सा! नगर परिषद में मचा हड़कंप, वार्ड 08 की पार्षद खुशबू बघेल ने इंजीनियर को हटाने की मांग की
- वेतन नहीं मिलने से नाराज सफाई कर्मी हड़ताल पर, नगर में कचरे और गंदगी का अंबार
- उदयगढ़ के 10 आरोपी द्वारा नानपुर क्षेत्र में अवैध वसूली और मारपीट करना पड़ा भारी ल, नानपुर पुलिस ने आरोपियों विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की
- चंद्रशेखर आजाद नगर में TET परीक्षा व अध्यापकों की वरिष्ठता को लेकर विरोध
- विश्वकर्मा मंदिर में ध्वजा रोहण, प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों से समाजजनों एवं ग्रामीणों में उत्साह का माहौल
- नानपुर में पहली बार दाऊदी बोहरा समाज के धर्मगुरु सैयदना साहब आए, एक झलक पाने कई जगह से पहुंचे समाज जन
- बीस दिन बीत जाने के बाद भी गांव में सफाई कर्मी नहीं लौटे काम पर
- उत्कृष्ट विद्यालय चंद्रशेखर आजाद नगर में भविष्य से भेंट कार्यक्रम का आयोजन किया
- 465.45 लाख की लागत से बनने वाले बैराज का भूमिपूजन कैबिनेट मंत्री द्वारा किया गया