झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट
थांदला -खवासा पुलिस ने मात्र 15 दिनों मे अन्धें कत्ल का पर्दाफाश कर बड़ी सफलता प्राप्त की। गत दिनों 9 सितंबर को ग्राम सेमलिया के चरवाह जंगल मे 3-4 दिन पुरानी अधजली लाश की सूचना मिली थी। जांच के दोरान ज्ञात हुआ की अज्ञात आरोपी द्वारा हत्या कर लाश को जंगल मे फेंका गया है। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 302 ,201 भादवि. का प्रकरण दर्ज किया गया। इस चुनोतीपूर्ण घटना के लिए पुलिस अधीक्षक जीजी पांडेय, अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक सीमा अलावा के द्वारा टीम गठित कर एसडीओपी थांदला एनएस रावत, प्रभारी थाना थांदला आरएस राजपूत, चोकी प्रभारी खवासा उप निरीक्षक ओम प्रकाश साठे, प्रआर दिग्विजयसिंह प्रआर विजय सैनी एवं आरक्षक जितेन्द्र प्रहलाद कर इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने की जिम्मेदारी दी। 18 सितंबर को अज्ञात मृतक की पहचान रामेश्वर नागु डांगी निवासी आबापुरा ताल जिला रतलाम के रुप हुई। मृतक के पुत्र भागीरथ सेे ज्ञात हुआ की उसके पिता 6 सितंबर से मजदूर की तलाश मे खवासा-थांदला की तरफ निकले थे परन्तु तब से घर नही पहुंचा। गठित टीम को ज्ञात हुआ की रामेश्वर के पास मोबाइल भी था ओर वह भी उसके शव से बरामद नही हुआ। टीम ने मोबाईल की लोकेशन को ट्रेस कर एवं काल डिटेल निकाल कर 3 आरोपीयों को धर दबोचा। आरोपी लुंजा गलिया, प्रकाश मुशी निवासी वडलीपाडा एवं सुखराम बालु सेमलिया को पकड़ पूछ ताछ मे आरोपियों ने अपना जुर्म कबूलते हुए घटना घटित करना स्वीकारा। अरोपियों ने बताया कि रामेश्वर मजदूर लेने आया थ ओर उसके पास पैसे भी अधिक होगें ये सोच कर रुपए की लालच मे उसकी हत्या कर लाश जंगल मे फेंक दी एवं उसका चेहरा जला दिया उसकी जेब से 5000 रुपए ओेर उसका मोबाईल मिला था। आरोपियों से मृतक का मोबाईल, 5000 रुपए तथा घटना मे प्रयुक्त की गई मोटरसाईकल जब्त की गई । इस अंधे कत्ल का मात्र 15 दिनों मे पर्दाफाश कर पुलीस ने महत्वपूर्ण सफलता हासिल की।
Trending
- नानपुर में तहसीलदार ने ली अहम बैठक, जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
- आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का बड़ा फैसला: 1 अप्रैल से ‘पोषण ट्रैकर’ ऐप का बहिष्कार, अब केवल ऑफलाइन होगा काम
- लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग मंत्री एवं आलीराजपुर की प्रभारी मंत्री सम्पतिया उइके 30 मार्च को आलीराजपुर प्रवास पर रहेगी
- गौरी शाह बाबा का उर्स 30 मार्च को, शानदार कव्वाली के साथ संदल पेश की जाएगी
- पहले प्रधानमंत्री की मन की बात और फिर दाऊदी बोहरा जन की बात कैबिनेट मंत्री एवं सांसद ने सुनी
- भजन गायिका आशा वैष्णव को सुनने बड़ी संख्या में पहुँचे श्रद्धालु, पूरे जैन परिवार की प्रशंसा
- उमरकोट में 31 मार्च को होगा विशाल सनातन धर्म सभा का आयोजन
- सैयदना साहब के स्वागत में बंद रहेगा बरझर, सर्वसमाज की बैठक में लिया गया निर्णय
- रोटला में स्वामी प्रणवानंदजी के श्रीमुख से हुई श्रीमद् भागवत कथा
- श्री राधेकृष्ण की रासलीलाओं से प्रारंभ हुआ फुटतालाब हनुमान जयंती महोत्सव, बृज के कलाकारो ने फुटतालाब को बना दिया बृज धाम
Next Post