झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट –
मोर्रहम माह में नवासा ऐ रसूल शहीदाने कर्बला हजरत इमामे हसन ओर मोला अली मुश्किल-कुशा की कुर्बानियो को याद करके उनके वसीले से मुल्क में अमन ओर खुशहाली के लिए गोसिया जामा मस्जिद मे मुस्लिम समाजजनों ने मिलकर दुआएं की ओर ईमाम साहब मोलाना इस्माइल बरकाती ने बताया कि गुजरे हुए साल में हमने क्या खोया क्या पाया, कोन से अच्छे काम किए, कोन से बुरे काम किये अगर अच्छे काम किये तो आने वाले पूरे साल मे भी अच्छे और इंसानो की भलाई के लिए काम करे, ओर अगर बुरे काम किए ओर इंसानो को तकलीफ देने वाले कम किये जिन-जिन लोगो को तकलीफ पहुंचाई उन लोगो से मांफी मांगे और अच्छे काम करने और समाज में आपस में लड़ने के बजाय समाज में फैली हुई बुराइयो के खिलाफ लड़ने का इरादा करें। मोलाना इस्माइल बरकाती ने सुबह 10 बजे गोसिया जमा मस्जिद में योमें आशूरा की नमाज व दुआ करवाई । मोहर्रम पर्व पर थांदला में कुल 8 ताजिये बडे़ बनाये गए और छोटे ताजिये 10 बनाए गए साथ ही झूलती बुराक भी बनाई गई । मुस्लिम समाज के साथ-साथ हिन्दू समाज से गोवर्धन डामर, रमेश-मगन डामर, दिनेश ममला चुनाल और तलवाली से प्रकाश मास्टर द्वारा मन्नत ताजिये बनाये गए। साथ ही साथ मन्नतो का दोर चलता रहा हुसैनी अखाड़े के उस्ताद गुरु खान, और सिकंदर रंगरेज ने अखाड़े में हैरतंगेज करतब दिखाए । मोहम्मद अकबर खान(कल्लूभाई) द्वारा सनोवर शेख का ताजिया बनाया गया। मोहर्रम पर्व पर सदर कदरुद्दीन शेख, आबिद हुसैन गोरी, आरिफ खान, अशफाक खान लाला, शाहिद खान, जाबिर शैख, शहजाद कुरैशी, शहरबानो चाच , जावेद खान, जमील खान आदि गणमान्य नागरिक शामिल हुए। सरकारी इमाम बा़डे का ताजिया आबेदा बेन, दुलारा कागदी ने बनाया। ताजिये या हसैन या हुसैन की गूंज के साथ गांधी चोक,सरदार पटेल मार्ग,होता हुआ पुरानी पोस्ट आफीस चोराहा पहंुचा जहा कुछ समाय विश्राम के बाद बोहरा मोहल्ला, गवली मोहल्ला, जवाहर मार्ग, आजाद चोक, पिपली चोराहा, कुम्हार वाडा चोराहा होते हुए पुनः गांधी चोक पहंुचे।
Trending
- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मूक-बधिर विद्यार्थियों को विधिक साक्षरता की जानकारी दी
- उचित मूल्य दुकान पर राशन वितरण में बड़ी धांधली, 105 क्विंटल से अधिक गेहूं गायब, प्रकरण दर्ज
- शिक्षा से आत्मनिर्भर सप्ताह के अंतर्गत गुड़िया निर्माण प्रशिक्षण के बाद विद्यार्थियों का लिया मूल्यांकन टेस्ट, कलाकृतियों ने मोहा मन
- गणेश उत्सव का हुआ समापन, डीजे की धुन पर निकला भव्य विसर्जन जुलूस
- तेज रफ्तार ट्राले ने बाइक सवार को कुचला , मौके पर हुई मौत
- गणेश पंडालों में गूंजा गौरक्षा का संकल्प, 200 से अधिक स्थानों पर श्रद्धालुओं ने ली शपथ
- नवरात्रि समिति की नवीन कार्यकारिणी का गठन, पूर्व कार्यकारिणी का आय व्यव का ब्यौरा पेश किया
- वायरल वीडियो के बाद सीएमएचओ का बड़ा एक्शन
- उदयगढ़ में जघन्य हत्याकांड: चरित्र शंका के चलते पत्नी ने की पति की हत्या, घर में दफनाया शव
- प्रसिद्ध कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा के भतीजे शिवम मिश्रा पहुंचे बड़ी खट्टाली, श्री चारभुजा नाथ के किए दर्शन