
थांदला – डोल ग्यारस पर नगर के विभिन्न मंदिरो से भगवन के झूले नगर भ्रमण को निकले। नगर के बडे़ रामजी मंदिर, अष्ट हनुमान मंदिर बावडी, रामदेव जी मंदिर, श्री बडे़ गणेश मंदिर, श्री बांके बिहारी मंदिर ,श्री शांती आश्रम, पट्टाभीराम मंदिर, चारभुजा नाथ मंदिर ,रणछोड़ राय मंदिर समेत नगर के मंदिरों से भगवान के झूले नोगांवा नदी तट गाजे बाजे के साथ पहंुचे, जहां भगवान की पूजा अर्चना कर विधि विधान से नोका विहार करवाया गया एवं आरती की गई। नोका विहार के पश्चात सभी मंदिरो के झूले नगर भ्रमण को निकले। मेवाड़ा समाज के चारभुजा नाथ मंदिर के झूले के साथ साई बाबा की की झांकी निकाली गई जो मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। मार्ग मे सनातन धर्मावलंबियों द्वारा भगवान की पूजा-अर्चना एवं आरती उतारी गई व ऋतु फल चढ़ाकर भगवान का स्वागत किया। झूले दशहरा मैदान, मठ वाला कुआ चोराहा, जवाहर मार्ग होते हुए नगर के प्रमुख चोराहे आजाद चोक पर पहंुचे, जहां कुछ समय विश्राम के बाद झूले पिपली चोराहा, गांधी चोक होते हुए मंदिरों मे पहुंचे। जंहा रात्रि 12 बजे महाआरती एवं प्रसादी का वितरण किया गया।
Trending
- आम्बुआ में नहीं चेत रहे अनेक जल उपभोक्ता, अल्प वर्षा और सूखे की बन रही भयावह स्थिति नहीं समझ पा रहे
- पुलिस अधीक्षक ने आवेदनकर्ताओं की समस्या सुनी, मौके पर ही शिकायतों का किया निराकरण
- बिजली कटौती और लो वोल्टेज के विरोध में सरपंच के साथ किसानों ने दिया धरना
- तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 65 वर्षीय गीताबाई राठौड़ की मौत
- संत पं. कमल किशोर नागर को धमकी भरे संदेश की कड़ी निंदा, सर्व हिंदू समाज ने निकाली रैली
- बैंक खाते से 99,700 रुपए गायब, साइबर फ्रॉड की शिकायत
- तीन वर्ष की परिवीक्षा पूरी, फिर भी 100% वेतन का इंतजार
- चुड़ैल बताकर महिला को कमरे में बंद किया, लोहे की सांकल से पीटा, हथेली पर रखा जलता कंडा; बाबा समेत 4 आरोपी अरेस्ट
- बाइक और बस की भिड़ंत में पति-पत्नी की मौत, टक्कर के बाद बस पलटी
- राजेंद्र बैरागी को बनाया चंशेआ नगर का बीईओ, कलेक्टर ने जारी किए आदेश
Prev Post
Next Post