
झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट-
नगर विकास समिति ने पोलीथीन मुक्त नगर जागरुकता अभियान के अन्र्तगत प्लास्टीक के डिस्पोसल न उपयोग कर कागज से डिस्पोसल उपयोग करने वाले टी स्टाल मालिकांे का सम्मान किया। आयोजित बैठक मे उपस्थित टी स्टाल मालिकांे को संबोधित करते हुए समिति की जयश्री शर्मा ने टी स्टाल संचालकों को प्लास्टीक के डिस्पोसल का उपयोग न करने एवं उससे होने वाले दुष्प्रभावों के बारे मे जानकारी दी। ये फैकें गये डिस्पोसल जमीन मे जाकर उर्वरक क्षमता को भी प्रभवित करते है। किस तरह सडे़ हुए प्लास्टिक से इन डिस्पोसल ग्लास बनाये जाते है एवं वह मानव शरीर एवं पर्यावरण के लिये यह किस तरह हानिकारक है। नगर के पर्यावरण प्रेमी टी स्टाल मालिकांे अनिल चोहान एवं गोविन्द भाई प्रजापत द्वारा प्लास्टिक डिस्पोसल के हानिकारक प्रभावों को जानते हुए उनका उपयोग न कर कागज एवं काचं के ही ग्लास का उपयोग किया जा रहा है जिसे देखते हुए समिति सदस्यों गजेन्द्र चैहान, अंकीत भंसाली, शाहिद खान एवं टी स्टाल संचालकों कैलाश ब्रजवासी, राहुल ब्रजवासी, सचिन पटेल द्वारा उनका सम्मान किया एवं प्लास्टिक का उपयोग न करने हेतु संकल्प लिया । संचालन रेखा गिरी ने व आभार रितेश गुप्ता ने माना।
Trending
- डोल ग्यारस के उपलक्ष्य में बैंड-बाजों के साथ निकला भगवान का डोला
- शिक्षा प्रत्येक व्यक्ति के लिए आवश्यक है, शिक्षा के बिना कोई भी देश समुचित विकास नहीं कर सकता : जय पाटीदार
- श्री चारभुजा नाथ के जयघोष से गूंजा बड़ी खट्टाली, भव्य चल समारोह में शामिल हुए श्रद्धालु
- डोल ग्यारस पर भक्ति के रंग में रंगा पेटलावद, राठौड़ समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा
- कुफा यूनिवर्सिटी ने सूरत में दाउदी बोहरा लीडर सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब को मानद डॉक्टरेट प्रदान की
- जोबट में खाद्य विभाग का निरीक्षण, जगदीश किराना स्टोर से लिए पांच सैंपल
- सूर्य क्लब झिरवादिया के तत्वावधान में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया
- माता भगवती देवी शर्मा के जन्मदिवस पर सोंडवा तहसील के 16 स्थानों पर हुआ 12 घंटे का अखंड गायत्री मंत्र जाप
- थांदला गौरव तत्वज्ञ श्री धर्मेंद्रमुनिजी मसा के सान्निध्य में अंकित भंसाली ने 31 उपवास व आदिश चौरड़िया ने सिद्धि तप की कठोर तपस्या पूर्ण की
- ग्राम पारा में बाल तपस्वी कल्प छाजेड़ की 45 दिवसीय सिद्धी तपस्या पर भव्य शोभायात्रा संपन्न
Next Post