झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट –
थांदला से मात्र एक किमी दूर पर थांदला लिमडी मार्ग पर अंधा मोड हादसो का स्थल बन गया। रोड पर लगी झाड़िया एवं संकेतकों के अभाव मे चालक रात्रि मे रास्ता समझने मे भटक जाते है। जिसके चलते यहा आये दिन दुर्घटना हो रही है। बुधवार रात्रि मे भी ट्रक क्र जीजे 25 यू 3599 सोयाबीन भरकर बामनिया से गुजरात की ओर जा रहा था, जो इसी अंधे मोड र दुर्घटना का शिकार हो गया। दुर्घटना मे चालक इमरान हातीम उम्र 35 की मोत हो गई।
लगातार हो रहे है हादसे
वही गत रविवार की रात मे भी तूफान जो रतलाम के शिवगढ़से फूल भर कर गुजरात बड़ोदा जा रही थी जिसमे चार व्यक्ति सवार थे जिसमें वाहन चालक मनोहर विक्रम सिंह उम्र 24 वर्ष की मोत हो गई वही अन्तरसिंह नाहरसिंह चन्द्रवत उम्र 25 घायल हुए। ऐसे कई हादसे इसी जगह पर बीते महीनो मे हुए जिसमे कई लोग मृत हुए एवं कई बुरी तरह घायल होकर दुर्घटना के शिकार हुए।
कन्सट्रक्शन कम्पनी ने नही किये रोड़ दुरुस्त
चालकों एवं ट्रांसपोर्ट कम्पनी के मालिको का कहना है थांदला लिमडी मार्ग हेतु गंगोत्री कन्सट्रक्शन कम्पनी द्वारा जमकर टोल वसूली की जा रही है लेकिन रोड संकेतको का तो अभाव है ही रोड भी जगह जगह खुद गया है जिसके चलते आये दिन दुर्घटनाए हो रही है।
Trending
- प्रसिद्ध कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा के भतीजे शिवम मिश्रा पहुंचे बड़ी खट्टाली, श्री चारभुजा नाथ के किए दर्शन
- पूर्णिमा पर होगा चारभुजा मंदिर में भागवत कथा का समापन, निकलेगा भव्य चल समारोह
- अणु पब्लिक स्कूल की छात्रा हर्षिता जैन ने चित्रकला प्रतियोगिता में प्राप्त किया प्रथम स्थान
- अनंत चतुर्दशी पर भव्य जुलूस निकाल कर गणपति बप्पा का किया विसर्जन
- आम्बुआ में जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू, जनपद की टीम ने किया निरीक्षण
- रिद्धि सिद्धि के दाता श्री गणेश जी को भक्तों ने भारी मन से विदा किया
- श्री राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद का राष्ट्रीय अधिवेशन 3 एवं 4 अक्टूबर 2026 को इंदौर में होगा
- गणेश विसर्जन के दौरान तालाब में डूबने से बालिका की मौत
- नमामि भारतम् कार्यक्रम अंतर्गत विशाल सामूहिक वंदे मातरम गायन का भव्य आयोजन हुआ
- भाजपा जिला कार्यालय पर स्थापित गणेश प्रतिमा का कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने किया विसर्जन
Next Post