झाबुआ –जिला पंचायत अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष कलावती भूरिया ने पिछले दिनों जिले के दौरे पर आए प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री के दौरे को महज औपचारिक बताया है। सुश्री भूरिया ने कहा कि जिले के चिकित्सालयों मंे अव्यवस्थाओं एवं लापरवाहियांे का बोलबाला है, लेकिन मंत्री सहित जिले का स्वास्थ्य विभाग इसकी अनदेखी कर रहा है। भूरिया ने जिले के चिकित्सालयांे की हालत बताते हुए कहा कि चिकित्सालयों में वार्ड बाय नहंी है। देखरेख के अभाव में चिकित्सालयांे के अंदर आवारा पशु चिकित्सालयो मे प्रवेश कर जाते है। स्वास्थ्य मंत्री पिछले दिनों पहली बार झाबुआ आए थे और उन्हांेने जिला चिकित्सालय का निरीक्षण भी किया, लेकिन जो लापरवाहियां एवं अव्यवस्थाएं है, उस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। चिकित्सालयों में ठेका प्रणाली शुरू की गई है और ये ठेके संबंधित चित-परिचितो को ही दिए जा रहे है। ठेका प्रणाली के चलते चिकित्सालयों मंे व्यवस्थाएं पूरी तरह से लड़खड़ा गई है।
गरीबों पर डाला अतिरिक्त भार
भूरिया ने आगे बताया कि जिला चिकित्सालय में पूर्व में मरीजों से पंजीयन शुल्क 2 रुपए लिया जाता था, जिसके अब बढ़ाकर 5 रुपए कर दिया है वहीं भर्ती चार्ज भी 30 रुपए लिया जा रहा है। इतना चार्ज आदिवासी बाहुल जिले के ग्रामीण एवं गरीब किस तरह वहन करेंगे। भूरिया ने पूछा कि क्या भाजपा सरकार ने यह अच्छे दिन दिखलाए है।
Trending
- बाइक और बस की भिड़ंत में पति-पत्नी की मौत, टक्कर के बाद बस पलटी
- राजेंद्र बैरागी को बनाया चंशेआ नगर का बीईओ, कलेक्टर ने जारी किए आदेश
- आलीराजपुर जिले को सूखाग्रस्त घोषित किए जाने हेतु जयस ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
- आलीराजपुर पुलिस बल के तीन उप निरीक्षकों को निरीक्षक पद पर पदोन्नति मिली
- संत श्री कमल किशोरजी नागर को मिली जान से मारने की धमकी, हिंदू समाज ने बोरी थाने में ज्ञापन सौंपा
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दो दिवसीय यात्री परिवहन विजन समिट 2026 का 11 सितंबर को करेंगे शुभारंभ
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया कड़ा एक्शन, दिए मामले की न्यायिक जांच के आदेश
- 65-75 लाख की सरकारी सहायता लेने के बाद, क्या गरीब मरीजों का इलाज रोकना जायज है?
- सर्पदंश से मृत महिला के शव को लेकर भटकते रहे परिजन
- डेकाकुंड में नई यात्री ट्रेन सेवा का शुभारंभ, विधायक सेना महेश पटेल हुईं शामिल
Prev Post
Next Post