झाबुआ। शासन के निर्देशानुसार प्रातः 11 बजे से जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनसुनवाई में जनसमस्या से संबधित आवेदन प्राप्त हुए। जनसुनवाई में आवेदन कलेक्टर अरूणा गुप्ता, डिप्टी कलेक्टर सैयद अशफाक अली, संयुक्त कलेक्टर एनएस राजावत ने लिए। आवेदन निराकरण के लिए संबंधित विभागों को आॅनलाइन भेज दिए गए। इस दौरान विंकलांग कोदरसिंह पिता भावसिंह निवासी झूमका ब्लाक झाबुआ ने विकलांग पेंशन पुनः प्रारंभ करवाने के लिए आवेदन दिया। वहीं रावजी पिता नाना निवासी भीमफलिया ने भूमि का सीमांकन करवाने, पंकज पिता अमरा निवासी राणापुर ने नामांतरण करवाने, ग्राम पंचायत धोली खाली ब्लाक पेटलावद के ग्रामीण ने डूब क्षेत्र में गई भूमि की मुआवजा राशि दिलवाने, तोला पति पांगलिया निवासी भूतेडी तहसील झाबुआ ने चाय का ठेला लगाने हेतु ऋण दिलवाने के लिए आवेदन देने के साथ झीतर पति हुमजी निवासी फुलमाल तहसील झाबुआ ने बंद हुई विधवा पेंशन पुनः चालू करवाने, अमरसिंग पिता केगु निवासी ग्राम डुंगरालालु ने स्वीकृत इंदिरा आवास की राशि का भुगतान करवाने, धुली पति मानसिंह निवासी फुलमाल ने बंद हुई विधवा पेंशन पुनः चालू करवाने के लिए आवेदन दिया। लालसिंह अमलावद निवासी पेटलावद ने स्वाइन फ्लू रोग से पीड़ित होने पर उपचार के लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष से आर्थिक सहायता दिलवाने के लिए आवेदन दिया।
Trending
- चंद्रशेखर आजाद नगर में डोल ग्यारस पर खाटू श्याम बाबा का भव्य कीर्तन आयोजित
- डोल ग्यारस के उपलक्ष्य में बैंड-बाजों के साथ निकला भगवान का डोला
- शिक्षा प्रत्येक व्यक्ति के लिए आवश्यक है, शिक्षा के बिना कोई भी देश समुचित विकास नहीं कर सकता : जय पाटीदार
- श्री चारभुजा नाथ के जयघोष से गूंजा बड़ी खट्टाली, भव्य चल समारोह में शामिल हुए श्रद्धालु
- डोल ग्यारस पर भक्ति के रंग में रंगा पेटलावद, राठौड़ समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा
- कुफा यूनिवर्सिटी ने सूरत में दाउदी बोहरा लीडर सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब को मानद डॉक्टरेट प्रदान की
- जोबट में खाद्य विभाग का निरीक्षण, जगदीश किराना स्टोर से लिए पांच सैंपल
- सूर्य क्लब झिरवादिया के तत्वावधान में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया
- माता भगवती देवी शर्मा के जन्मदिवस पर सोंडवा तहसील के 16 स्थानों पर हुआ 12 घंटे का अखंड गायत्री मंत्र जाप
- थांदला गौरव तत्वज्ञ श्री धर्मेंद्रमुनिजी मसा के सान्निध्य में अंकित भंसाली ने 31 उपवास व आदिश चौरड़िया ने सिद्धि तप की कठोर तपस्या पूर्ण की