
शहर में सिंधी समाज द्वारा शनिवार को चेटीचंद पर्व बड़े ही हर्षोल्लासपूर्वक एवं आस्था तथा श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर भगवान झूलेलालजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। दोपहर में महाआरती का आयोजन हुआ। इसके पश्चात् समाज के बच्चों द्वारा केक काटकर भगवान झूलेलालजी का जन्मदिवस मनाया गया। समाज की महिलाओं द्वारा भजन-किर्तन भी किए। उक्त कार्यक्रमों का आयोजन स्थानीय लक्ष्मीनारायण मंदिर स्थित धर्मशाला में उल्लासपूर्वक किया गया। सुबह 11 बजे सभी समाजजन यहां एकत्रित हुए। इसके बाद कार्यक्रमों का दौर आरंभ हुआ। सर्वप्रथम भगवान झूलेलालजी की प्रतिमा पर माल्र्यापण समाज की महिलाओं द्वारा किया गया। भगवान झूलेलालजी का जन्मदिवस उत्साहपूर्वक मनाए जाने हेतु प्रतिमा के आसपास ब्लूनस भी लगाए गए एवं ड्राईंग शीट पर भगवान झूलेलालजी के जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी।
Trending
- जनपद स्तरीय जीपीडीपी 02 दिवसीय प्रशिक्षण का समापन
- छकतला में सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया मोहर्रम
- राणापुर में मोहर्रम पर्व श्रद्धा एवं सौहार्द के साथ मनाया गया
- चोरों ने किराना दुकान को बनाया निशाना, महंगे सामान पर किया हाथ साफ
- अखिल भारतीय बलाई महासंघ द्वारा मनाया गया कबीर प्रकट उत्सव, विशाल शोभायात्रा के साथ समाज के मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान
- स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द, 1500 गांव की ढाई लाख हेक्टेयर भूमि की होगी सिंचाई
- नागणेच्या यात्रा संघ द्वारा अमरनाथ-वैष्णोदेवी यात्रा का शुभारंभ, श्रद्धालुओं में उत्साह
- निर्धन परिवारों की सुविधा के लिए ₹1.05 करोड़ से बनेगा भव्य तीन मंजिला अंबेडकर भवन, लगेगी आदमकद प्रतिमा
- सीएम डॉ. मोहन ने हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर किए 203.56 करोड़, कहा- बुजुर्गों-असहाय लोगों का आदर करना हमारा धर्म
- अणु पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों को साइबर अपराधों और ऑनलाइन ठगी के प्रति किया जागरूक