झाबुआ। कृषि मंडी व्यापारी संघ द्वारा आज कृषि मंडी परिसर में भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष दौलत भावसार का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सम्मान समारोह में व्यापारियों ने अपनी परेशानियां नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को बताई वही इस अवसर पर व्यापारी प्रतिनिधि ने भावसार का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया।इस अवसर पर नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष भावसार ने संबोधित करते हुए कहा कि यह सम्मान मेरा नहीं आप समस्त समर्पित व निष्ठावान कार्यकर्ता का सम्मान कर रहे है मैं तो प्रतीक मात्र हूं। आपके द्वारा जो समस्याओं बताई गई है मैं भाजपा जिलाध्यक्ष व साधारण कार्यकर्ता के रूप में इन समस्याओं का निराकरण करने की उचित मंच पर मदद और सहायता करने हेतु आपका पक्ष रखूंगा। आप निश्चित होकर अपना व्यवसाय करें भाजपा सदैव आपके साथ है। इस अवसर पर दिलीप कुशवाह, कल्याणसिंह डामोर, लक्ष्मणसिंह नायक, मनीष शर्मा, राजा ठाकुर आदि कार्यकर्ता साथ में उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन कृषि मंडी झाबुआ के व्यापारी प्रतिनिधि अशोक नागोरी द्वारा किया गया। इस अवसर पर संदीप जैन, मनोज संघवी, शैलेन्द्र मेहता सहित बडी संख्या में व्यापारी उपस्थित थे।
संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष भावसार )
Trending
- तेज रफ्तार का कहर: एक युवक की गई जान, एक गंभीर रूप से घायल
- ग्राम बनी में चरवाहा जागरूकता सम्मेलन हुआ, 127 वन समितियों ने लिया भाग
- उत्कृष्ट विद्यालय चंद्रशेखर आजाद नगर में हाई स्कूल परीक्षा परिणाम 72 प्रतिशत जबकि हायर सेकेंडरी का परीक्षा परिणाम 64 प्रतिशत रहा
- आंधी-तूफान से प्रभावित ग्रामीणों के लिए विधायक सेना पटेल ने मुआवजे की मांग की
- शा.उ.मा. विद्यालय में 10वीं का 98, 12वी कें आर्ट्स संकाय का 97% एवं 12वीं बायोलॉजी का 100% परिणाम रहा
- नल जल योजना ठप्प होने से पेयजल समस्या से जूझ रहे ग्रामीण
- पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान तेज आवाज में बज रहा डीजे जब्त किया
- जनपद पंचायत ने दिव्यागजनों को उपकरण बांटने के लिए लगाया शिविर
- खेलो इंडिया बिहार 2025 में युग प्रताप सिंह ने जीता कांस्य पदक
- अणु पब्लिक स्कूल के तीन विद्यार्थियों बोर्ड परीक्षा में मारी बाजी
Prev Post
Next Post