झाबुआ। कृषि उपज मंडी समिति थांदला के निर्वाचित कृषक सदस्यों द्वारा शपथ पत्र प्रस्तुत कर मन्नु डामर अध्यक्ष कृषि उपज मंडी समिति थांदला की कार्य प्रणाली एवं आचरण से असंतुष्ट होकर अविश्वास प्रस्ताव कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी को प्रस्तुत किया है। प्रकरण में 8 मंडी समिति सदस्यों द्वारा हस्ताक्षर कर शपथ पत्र दिया गया है। अध्यपेक्षा हस्ताक्षरित करने वाले मण्डी सदस्यों के हस्ताक्षरो की पुन: पुष्टि की जाना है। इस हेतु मन्नु डामर अध्यक्ष कृषि उपज मंडी समिति थांदला को न्यायालय में उपस्थित होने के लिए नोटिस जारी कर कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी झाबुआ ने 26 फरवरी को समक्ष में तलब किया है। कृषि उपज मण्डी अधिनियम 1972 की धरा 55 (2) में निहित प्रावधानों के अन्तर्गत अविश्वास प्रस्ताव पास होने पर मन्नू डामर को पद से पृथक करने संबंधी नोटिस जारी कर उत्तर नियत पेशी 26 फरवरी को कार्यालयीन समय में कलेक्टर न्यायालय में समक्ष में उपस्थित होकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये है। नियत तिथि को जवाब प्राप्त नहीं होने पर एक पक्षीय निर्णय पारित किया जाएगा।
Trending
- अचानक यू-टर्न लेने से दो कारों की जोरदार भिड़ंत, दंपती गंभीर घायल
- पेटलावद पुलिस ने चैन स्नेचिंग की वारदात का किया पर्दाफाश
- कलेक्टर के निर्देश पर पेटलावद के खोरिया, दाडीया व नाहरपुरा में शुरू हुआ डिजिटल जनगणना अभियान, घर-घर पहुंचे प्रगणक
- समाजसेवी राजेंद्र (नीरज) श्रीवास्तव का हृदय गति रुकने से निधन, आज होगा अंतिम संस्कार
- राणापुर की जनसमस्याओं को लेकर पत्रकार संघ का अनशन, आश्वासन के बाद समाप्त
- आलीराजपुर में किसान मोर्चा को मिला नया नेतृत्व, मांगीलाल चौहान बने जिला अध्यक्ष
- आशीष बाविस्कर बने न्यायिक मानवाधिकार परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष
- ग्रामीण क्षेत्र अगौनी में मां कालिका की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न, शिव परिवार भी विराजमान हुआ
- कोतवाली पुलिस ने रात भर चलाया कॉम्बिंग गश्त अभियान, संवेदनशील इलाकों में दी दबिश
- पीएमश्री स्कूल बरझर के प्रभारी प्राचार्य केशव सिंह सोलंकी को दी गई भावभीनी विदाई