झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट –
युवा उत्सव 2015-16 के अन्तर्गत अन्तर महाविद्यालय जिला स्तरीय प्रतियोेगिताओं के तहत शासकीय महाविद्यालय थांदला में सुगम, शास्त्रीय गायन प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को किया गया। प्राचार्य डाॅ. जया पाठक ने बताया कि इस प्रतियोगिता में शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय झाबुआ के अयासुददीन शेख एकल गायन (शास्त्रीय) एवं शासकीय महाविद्यालय थांदला के पीयूष पंवार एकल गायन (सुगम) का निर्णायक मंडल मे लता मंडलोई, मंजुला भालसे एवं हेमंत वटी द्वारा चयन विश्वविद्यालय स्तर हेतु किया गया तथा क्ले माॅडलिंग एवं पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता के लिए महाविद्यालय के प्रियंक चोहान एवं अर्जुन भाबर का जिला स्तर पर चयन हुआ। कार्यक्रम का संचालन युवा उत्सव प्रभारी प्रो. मीना मावी ने एवं आभार प्रो. एच. डुडवे ने माना। कार्यक्रम की सफलता में डाॅ. जी.सी. मेहता, प्रो. पीटर डोडियार, प्रो. सेलीन मावी, प्रो. बी.एल. डावर, प्रो. एम.एस. वास्केल, दिनेश मोरिया, करण बामनिया, विजय देवल ने सहयोग प्रदान किया। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों स्वर लहरियो का रसास्वादन किया।
Trending
- सगरवंशीय माली समाज की महत्वपूर्ण बैठक में सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर हुआ मंथन
- व्यापार एवं उद्योग संघ की नई कार्यकारिणी गठित, नकद खरीदी के नियम के विरोध में बंद रहीं अनाज दुकानें
- सेमीकॉन इंडिया-2026: मध्यप्रदेश में सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में निवेश की अपार संभावनाएं
- पेटलावद में स्थापित होगी महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा, तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न
- यूपीआई लेनदेन पर अतिरिक्त शुल्क की आहट से व्यापारियों में रोष, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
- प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर दीपमालिका सजाई
- सोंडवा पुलिस की कार्रवाई: धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में फरार आरोपी गिरफ्तार
- संजय भटेवरा नवयुवक नवदुर्गा महोत्सव समिति के अध्यक्ष बने
- प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर 501 दीपो से बनाया मप्र का नक्शा
- खाद्यान्न वितरण में लगातार शिकायतों पर तीन उचित मूल्य दुकानों के प्राधिकार पत्र निरस्त
Next Post