झाबुआ। जिला कांग्रेस के प्रवक्ता हर्ष भट्ट ने जारी बयान में रतलाम-झाबुआ संसदीय क्षेत्र में 21 नवंबर को होने वाले उपचुनाव को देखते हुए झाबुआ सहित संसदीय क्षेत्र के सभी सरकारी स्कूलों के परिसरों में भाजपा की मातृसंस्था आरएसएस की शाखाएं तत्काल बंद करने की मांग झाबुआ, अलीराजपुर और रतलाम तीनों जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारियों एवं कलेक्टरों से की है। आपने कहा है कि सर्वविदित है कि आरएसएस भूमिगत रहकर भाजपा की चुनावी संभावनाओं के लिए काम करता है जो युवागण आरएसएस की शाखाओं मे सुबह-शाम पहुंचते है उनका उपयोग इस राजनीतिक काम के लिए आरएसएस द्वारा किया जाता है। जिला कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा है कि रतलाम-झाबुआ संसदीय क्षेत्र में उपचुनाव की घोषणा के साथ ही चुनाव आयोग ने आचार संहिता भी 21 अक्टूबर से लागू कर दी है। चुनाव आचार संहिता लागू होने के पश्चात होना तो यह चाहिए था कि सरकारी स्कूलों के परिसरों में आरएसएस की सुबह-शाम लगने वाली शाखाओं की गतिविधियां जिला प्रशासन द्वारा उसी दिन बंद कर दी जाना चाहिए थी किंतु खेद की बात है कि ऐसा नहीं किया गया है और शाखाएं बदस्तूर चल रही हैं। भट्ट ने तीनों जिलों के कलेक्टरों से मांग की है कि अब झाबुआ, रतलाम और अलीराजपुर जिले के स्कूल परिसरों में आरएसएस की शाखाओं के संचालन पर अविलंब रोक लगाएं। निस्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान के लिए ऐसा कदम प्रशासन द्वारा तत्काल उठाया जाना अत्यंत आवश्यक है।
Trending
- डोल ग्यारस के उपलक्ष्य में बैंड-बाजों के साथ निकला भगवान का डोला
- शिक्षा प्रत्येक व्यक्ति के लिए आवश्यक है, शिक्षा के बिना कोई भी देश समुचित विकास नहीं कर सकता : जय पाटीदार
- श्री चारभुजा नाथ के जयघोष से गूंजा बड़ी खट्टाली, भव्य चल समारोह में शामिल हुए श्रद्धालु
- डोल ग्यारस पर भक्ति के रंग में रंगा पेटलावद, राठौड़ समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा
- कुफा यूनिवर्सिटी ने सूरत में दाउदी बोहरा लीडर सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब को मानद डॉक्टरेट प्रदान की
- जोबट में खाद्य विभाग का निरीक्षण, जगदीश किराना स्टोर से लिए पांच सैंपल
- सूर्य क्लब झिरवादिया के तत्वावधान में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया
- माता भगवती देवी शर्मा के जन्मदिवस पर सोंडवा तहसील के 16 स्थानों पर हुआ 12 घंटे का अखंड गायत्री मंत्र जाप
- थांदला गौरव तत्वज्ञ श्री धर्मेंद्रमुनिजी मसा के सान्निध्य में अंकित भंसाली ने 31 उपवास व आदिश चौरड़िया ने सिद्धि तप की कठोर तपस्या पूर्ण की
- ग्राम पारा में बाल तपस्वी कल्प छाजेड़ की 45 दिवसीय सिद्धी तपस्या पर भव्य शोभायात्रा संपन्न