झाबुआ। नगर में चोरी की वारदाते थमने का नाम नहीं ले रही है। अब तो चोर भगवान के मंदिर पर भी हाथ साफ करने में गुरेज नहीं कर रहे है। विवेकानंद कालोनी स्थित उमापति महादेव मंदिर जहां शनिवार सायंकाल को ही देवी भागवत कथा के नौ दिवसीय कार्यक्रम का समापन हुआ है, पर रात डेढ बजे बदमाश ने शिव मंदिर में लगे दान पात्र का नकूचा तोड़कर उसमें करीबन 10 हजार रुपए चुरा लिए। पुजारी घनश्याम बेैरागी ने बताया कि कथा समापन के बाद रात में मंदिर में 12 बजे तक आवाजाही बनी रही। रात्रि में पुजारी भी मंदिर अहाते में सोये हुए थे। इसके बावजूद भी दान पात्र का नकूचा तोड़कर चोर राशि चुरा ले गया। दान पात्र में सिर्फ पांच रुपए के सिक्के वह छोड गया है प्रातःकाल इस चोरी का पता लगते ही पुलिस को खबर की। गोरतलब है कि पिछले तीन दिनों में इसी कालोनी में दो घरों में घुस कर बदमाश मोबाइल एवं दीवार पर लटके पेट की जेब मे रखे करीब डेढ़ हजार रुपए ले गया। पंडित घनश्याम बेरागी द्वारा चोरी की घटना की रिपोर्ट दर्ज करवाई।
Trending
- देवताओं में प्रथम पूज्य गौरीसुत रिद्धि सिद्धि के दाता श्री गणेश जी की स्थापना हुई
- माटी की गणेश प्रतिमा बनाने का दिया प्रशिक्षण, विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश
- समाजसेवी व पूर्व विधायक वालसिंह मेड़ा की अनूठी पहल, विभिन्न गांवों में भेंट की निःशुल्क गणेश मूर्तियां
- ऑपरेशन मर्यादा के तहत बस स्टैंड पर छापरियों की गाड़ियों पर चालानी कार्रवाई, नए थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस सख्त
- बीएसएनएल टावर से केबल चोरी का प्रयास विफल, ग्रामीणों की सूझबूझ से भागे चोर
- आदिवासी अधिकार दिवस पर निकली आदिवासी अधिकार यात्रा, खवासा में हुआ जनसभा का आयोजन
- पिथौरा को सिर्फ पेंटिंग नहीं, देव और आस्था मानने वाली श्वेता की पहल बनी चर्चा का विषय
- सीएम डॉ. मोहन ने लाड़ली बहनों को दी सौगात, खातों में ट्रांसफर किए 1835 करोड़
- भादवि बीज पर रामदेव पीर की शोभा यात्रा में शामिल हुए ग्रामीण जन
- आबकारी विभाग की गोडाउन से शराब चोरी करने वाले बदमाश पकड़ाए
Prev Post