परवलिया से हरीश पंचाल की रिपोर्ट
:
उज्जैन-अहमदाबाद स्टेट हाइवे स्थित काकनवानी बैरियर से बिना अनुज्ञा दिए ही कृषि उत्पादन लेकर ट्रक मध्यप्रदेश से गुजरात की ओर आसानी से प्रतिदिन गुजर जाते हैं। उन्हें मंडी बैरियर पर जांच एवं कार्रवाई का डर नहीं है। ऐसे ही बेरोकटोक गुजर रहे ट्रक क्रमांक जीजे 15 वीवी 710 जो कि जावरा के समीप धामड़ी से महावीर ट्रेंडिंग कंपनी से 250 बोरी गेहूं भरकर निकला था, को कृषि उपज मंडी पर जांच के लिए रोका गया तो उसमें इस कृषि उपज के टैक्स भरने के दस्तावेज नहीं थे, जिस पर कृषि उपज मंडी बैरियर के अधिकारियों ने ट्रक को जब्त कर काकनवानी थाने पर खड़ा करवा दिया, बाद में इस गेहूं के लिए 25 हजार 875 रुपए की टैक्स वसूली अधिकारियों द्वारा कंपनी से की गई। इस प्रकार बुधवार को एक ट्रक को रोककर दस्तावेजों की जांच करने से भी शासन को टैक्स के रूप में 25 हजार 875 रुपए प्राप्त हुए जबकि प्रतिदिन इस मार्ग से गुजरात की ओर दर्जनों गाड़ियां गेहूं लादकर गुजर जाती हैं।
Trending
- कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने 419 लाख की लागत वाले आदिवासी छात्रावास का किया उद्घाटन
- बोलेरो की टक्कर से बुलेट पेड़ से टकराई, एक की मौत
- लायन अनिल शर्मा ‘रीजन चेयरपर्सन’ के गरिमामयी पद पर मनोनीत
- जोबट पुलिस ने पकड़ा तस्करी का अनूठा तरीका, गुप्त केबिन से बरामद हुई किंगफिशर बीयर
- शॉर्ट सर्किट से खेत में लगी आग, लकड़ियां व कृषि सामग्री जलकर खाक
- चंद्रशेखर आजाद नगर विकासखंड में 16 से 26 मई तक विभिन्न ग्रामों में कृषि रथ भ्रमण करेगा
- प्रदेश सरकार बसों का किराया 60 % प्रति किमी बढ़ाएं
- कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान ने किया बखतगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन
- जोबट में श्रद्धा और भक्ति का उमड़ा सैलाब, भगवान श्री कल्याणकारी शनिदेव जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया
- अंतर्राष्ट्रीय हिंदू महासंघ ने अभिनंदन जैन को बनाया मध्य प्रदेश प्रदेश उपाध्यक्ष
Prev Post