अब्दुल वली पठान झाबुआ
जिले को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए कही भी अतिक्रमण न हो सभी एसडीएम सुनिश्चित करंे। कलेक्टर बी.चन्द्रशेखर ने निर्देशित किया है कि यदि जिले में कही भी अतिक्रमण नजर आया या होता पाया गया तो संबंधित क्षेत्र के पटवारी पर कार्रवाई की जाएगी। बैमौसम वर्षा के कारण जिले में हुई फसल हानि का आंकलन कर रिपोर्ट तत्काल देने के लिए सभी एसडीएम को निर्देश कलेक्टर श्री बी.चन्द्रशेखर ने समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में दिए। परिवार कल्याण कार्यक्रम के लक्ष्य की पूर्ति करवाने के लिए एसडीएम को यह भी निर्देश दिये गये कि नसबंदी के लिए आने वाले महिला पुरूषों को शासकीय वाहनों से घर छुड़वाना सुनिश्चित करे। शहर में दुकानो के सामने होने वाली अव्यवस्थित पार्किंग को सुव्यवस्थित करवाने के लिए स्थान चिन्हित करवाने एवं मुनादी करवाने के निर्देश नगर पालिका अधिकारी को दिये एवं उसके बाद भी नो पार्किग में वाहन पार्क करने वालो के वाहन जप्त करने की कार्रवाई करने के निर्देश एसडीएम एवं नगर पालिका अधिकारी को दिए।
डीजे एवं बैण्ड होंगे जब्त
सभी एसडीएम यह सुनिश्चित करे कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार रात्रि 10 बजे के बाद यदि बैंडबाजा या डी.जे. की आवाज सुनाई दे, तो जब्त कर ले। निर्धारित डेसीबल से अधिक आवाज करने वाले ध्वनि विस्तारक यंत्रों को भी जप्त कर ले।
सभी कार्यालय प्रमुख जनसुनवाई करे
सभी अधिकारी मंगवार को जनसुनवाई के लिए निर्धारित समय में शासन के निर्देशानुसार जनसुनवाई करे। यदि आवेदन प्राप्त नहीं होते है, तो उस समय में कलेक्टर कार्यालय से भेजे गये आवेदनों का निराकरण करे। 
Trending
- विकास के दावों की पोल: ग्राम जवानिया में उफनते नाले से गुजरने को मजबूर अंतिम यात्रा
- पेटलावद में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापना के लिए हुआ भूमि पूजन
- देवताओं में प्रथम पूज्य गौरीसुत रिद्धि सिद्धि के दाता श्री गणेश जी की स्थापना हुई
- माटी की गणेश प्रतिमा बनाने का दिया प्रशिक्षण, विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश
- समाजसेवी व पूर्व विधायक वालसिंह मेड़ा की अनूठी पहल, विभिन्न गांवों में भेंट की निःशुल्क गणेश मूर्तियां
- ऑपरेशन मर्यादा के तहत बस स्टैंड पर छापरियों की गाड़ियों पर चालानी कार्रवाई, नए थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस सख्त
- बीएसएनएल टावर से केबल चोरी का प्रयास विफल, ग्रामीणों की सूझबूझ से भागे चोर
- आदिवासी अधिकार दिवस पर निकली आदिवासी अधिकार यात्रा, खवासा में हुआ जनसभा का आयोजन
- पिथौरा को सिर्फ पेंटिंग नहीं, देव और आस्था मानने वाली श्वेता की पहल बनी चर्चा का विषय
- सीएम डॉ. मोहन ने लाड़ली बहनों को दी सौगात, खातों में ट्रांसफर किए 1835 करोड़
Prev Post