झाबुआ आजतक के लिऐ राणापुर से के नाहर की रिपोर्ट 
रानापुर में अतिक्रमण मुहीम को लेकर नागरिको में आक्रोश।पार्षद सहित सभी नगर पंचायत कार्यालय में पहुंचे।सी एम ओ ने दो टूक कह दिया मुहीम स्थगित नही होगी।तीन दिन में जिन लोगो के अतिक्रमण हटाये उनको क्या जवाब देंगे कहकर बैठक से बाहर चले गए।सी एम ओ बी एस टांक के रूखे व्यवहार से लोग भौंचक रह गए।इसके पूर्व संजय अग्रवाल ने कहा कि नगर पंचायत का अमला लोगो से अच्छा बर्ताव नही करता।उन्होंने अतिक्रमण के लिए गाइड लाइन तय करने की बात रखी।परिषद की बैठक में जब तक गाइड लाइन तय नही की जाए तब तक मुहीम को स्थगित किये जाने की मांग की गई।इस पर सी एम ओ टांक ने स्पष्ट कह दिया कि मुहीम हर हाल में जारी रहेगी।उन्होंने कहा कि अभी तक 80 फीसदी अतिक्रमण हटा दिया गया है उन लोगो को क्या जवाब दूंगा।लोगो ने कहा कि जन प्रतिनिधि मना कर रहे है तो उन्होंने कह दिया जनप्रतिनिधि पहले दिन कहाँ थे तीन दिन बाद विरोध क्यों कर रहे है।इसके बाद लोगो ने परिसर में सी एम ओ की तानाशाही नही चलेगी जैसे नारे लगाये।
Trending
- झाबुआ चौराहे का जाम, जामली रोड एकांकी मार्ग हो या फिर चौड़ीकरण इस विकल्प पर किया जाए विचार
- TET परीक्षा के विरोध में चंद्रशेखर आजाद विकासखंड के शिक्षक-शिक्षिकाएं लामबंद हुवे
- छकतला के पटेल दहरसिंह चौहान का निधन, रविवार को होगा अंतिम संस्कार
- नारी शक्ति वंदन बिल देश की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए मोदीजी का दूरदर्शी सोच का नतीजा : रणवीर सिंह रावत
- झाबुआ से कमल डामोर बने जनजातीय सह प्रभारी, जिले में हर्ष का माहौल
- TET की अनिवार्यता हटाने की मांग पर जोबट में शिक्षकों का उग्र प्रदर्शन, रैली निकाल सौंपा ज्ञापन
- टीईटी परीक्षा की अनिवार्यता समाप्त करने हेतु शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन
- उमराली ग्राम पंचायत के 1487 किसानों की फॉर्मर आईडी लंबित: सरकारी योजनाओं से वंचित होने का खतरा
- कलम की शक्ति और सेवा के संकल्प का होगा समागम, कल प्रेस क्लब जोबट के द्वारा सजेगा ‘स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह’ का मंच
- चंद्रशेखर आजाद नगर में अवैध रेत परिवहन पर नहीं लग रही रोक, प्रशासन मौन