झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट-
बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् थांदला द्वारा प्रदेश अभाविप के आहवान पर शासकीय महाविद्यालय थांदला में सेमेस्टर सिस्टम को बंद करने के लिए शासकीय महाविद्यालय थांदला में धरना दिया गया व मुख्यमंत्री और उच्चशिक्षा मंत्री के नाम प्राचार्य डा.जया पाठक को ज्ञापन दिया गया। छात्रों ने ज्ञापन मे मांग कि की सेमेस्टर प्रणाली बंद की जाये क्योंकि इससे छात्रों के समय व धन का काफी नुकसान हो रहा है। अगर सेमेस्टर प्रणाली बंद होती है तो छात्रों को बहुत फायदा होगा तथा विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों को पढने का भरपूर समय मिलेगा । इससे छात्रों को 6 बार नहीं बल्कि 3 बार परीक्षा देनीे पडेगंी और परीक्षा शुल्क भी 3 बार ही देना पडेगी तथा इससे शिक्षकों को भी पढाने का भरपूर समय मिलेगा और छात्र को पढनें का।वर्ष में 2 बार परीक्षा देना और शुल्क भरना समय और धन दोनों की बर्बादी वर्तमान सेमेस्टर प्रणाली में छात्र का अधिकांश समय काॅलेज की फीस जमा करने और परीक्षा कें फाॅर्म जमा करने में ही चला जाता है और यदि छात्र फाॅर्म भरने में चूक जाता है तो उसे वापस अपना फाॅर्म भरने के लिए काफी इंतजार करना पडता हैं । अभाविप द्वारा यह आंदोलन संपूर्ण पदेश स्तर पर चलाया गया है ।इस अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् थांदला के तेहसील संयोजक मेहमान भूरिया, नगर अध्यक्ष राहुल राठौड, नगर मंत्री प्रशांत पालरेचा ,सहमंत्री प्रांजल भंसाली ,शुभम नागर ,मिडिया प्रभारी अक्षय जैन, उपाध्क्ष अनिमेश मिस्त्री ,एसएफडी प्रमुख कुलदीप छाजेड, प्रमुख कार्यकर्ता अक्षत जैन,प्रभुदेव पालरेचा ,यश पिचा,अविनाश दायजी,अभिषेक श्रीश्रीमार,कमलेश अड, सहीत बडी संख्या मे महाविद्याायल के विद्यार्थी उपस्थित रहे ।
Trending
- देवताओं में प्रथम पूज्य गौरीसुत रिद्धि सिद्धि के दाता श्री गणेश जी की स्थापना हुई
- माटी की गणेश प्रतिमा बनाने का दिया प्रशिक्षण, विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश
- समाजसेवी व पूर्व विधायक वालसिंह मेड़ा की अनूठी पहल, विभिन्न गांवों में भेंट की निःशुल्क गणेश मूर्तियां
- ऑपरेशन मर्यादा के तहत बस स्टैंड पर छापरियों की गाड़ियों पर चालानी कार्रवाई, नए थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस सख्त
- बीएसएनएल टावर से केबल चोरी का प्रयास विफल, ग्रामीणों की सूझबूझ से भागे चोर
- आदिवासी अधिकार दिवस पर निकली आदिवासी अधिकार यात्रा, खवासा में हुआ जनसभा का आयोजन
- पिथौरा को सिर्फ पेंटिंग नहीं, देव और आस्था मानने वाली श्वेता की पहल बनी चर्चा का विषय
- सीएम डॉ. मोहन ने लाड़ली बहनों को दी सौगात, खातों में ट्रांसफर किए 1835 करोड़
- भादवि बीज पर रामदेव पीर की शोभा यात्रा में शामिल हुए ग्रामीण जन
- आबकारी विभाग की गोडाउन से शराब चोरी करने वाले बदमाश पकड़ाए
Prev Post