झाबुआ। अंचल तथा इंदौर के आसपास फिल्माई गई नायिका प्रधान फिल्म अंगूरी बनी अंगारा की फिल्म यूनिट ने झाबुआ शहर में फिल्म के प्रमोशन के लिए भ्रमण किया। फिल्म के निर्माता हरीश तोलानी, निर्देशक निर्भयसिंह चैधरी फिल्म की नायिका मोना चैधरी एवं उनकी टीम ने स्थानीय गार्डन से फिल्म की नायिका एवं कलाकारों की टीम के साथ नगर में बैडबाजों के साथ जुलुस निकाला। रथ में सवार फिल्म की नायिका मोना चैधरी एवं उनके सह कलाकारों ने नगर के मुख्य मार्गो आजाद चैक, राजवाड़ा चैक सहित मुख्य बाजारों में भ्रमण किया। रथ के आगे सैकडो की संख्या में उत्साही युवक बैंडबाजों की धुन पर डांस कर रहे थे। स्थानीय रूनवाल बाजार में फिल्म यूनिट एवं टीम का भव्य स्वागत किया। वही स्थानीय कमल टाॅकीज पर भी निर्माता तोलानी, नायिका मोना चैधरी एवं टीम ने फिल्म देखने आये लोगों से रूबरू होकर फिल्म के बारे में उनके विचार भी जाने। फिल्म के गीतकार इरफान अलीराजपुरी ने जानकारी देते हुए बताया कि टीम ने नगर में सांप्रदायिक सौहार्द्रता का संदेश देते हुए मेहताजी के तालाब किनारे स्थित पवित्र दीदार शाह वली एवं चांदशाह वली की दरगाह पर चादर चढ़ाई और दुआएं की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शैलेष दुबे एवं राजगढ नाका मित्र मंडल के पदाधिकारियों के अलावा उर्स कमेटी के जाकीर हुसैन कुरैशी ने फिल्म निर्माता एवं टीम से विशेष भेंट भी की। वही अंगूरी फिल्म की पूरी टीम ने हनुमान टेकरी पर पहुंच कर संकट मोचन हनुमानजी को मत्थ टेका एवं नमन किया। इसके बाद टीम ने पुलिस लाइन स्थित शिरडी साई बाबा के मंदिर में जाकर साई बाबा को नमन किया एवं मत्था टेका।

Trending
- फार्म गेट एप से किसानों को नगद भुगतान पर व्यापारी एवं कृषकों में हर्ष, मंत्री नागर सिंह चौहान के प्रयासों की सराहना
- चंद्रशेखर आजाद नगर भाबरा चिंतामन गणेश, मित्र मंडल सोनी मोहल्ला के पंडाल में पहुंचे सांसद अनीता नागर सिंह चौहान
- फार्म गेट एप से किसानों को नगद भुगतान पर व्यापारी एवं कृषकों में हर्ष, मंत्री नागर सिंह चौहान के प्रयासों की सराहना
- एक्सप्रेस-वे पर पत्थरबाजी : काकनवानी पुलिस ने 4 नाबालिगों को अभिरक्षा में लिया
- 8 लेन एक्सप्रेसवे पर पथराव की घटनाओं की रोकथाम को लेकर पुलिस-प्रशासन ने ली ग्राम स्तरीय बैठक
- तत्वज्ञ श्री धर्मेंद्रमुनिजी म. सा. के सानिध्य में करुणामूर्ति सलाहकार पूज्य श्री रुपेंद्रमुनिजी म. सा. की 28 वीं पुण्यतिथि जप-तप से मनाई
- थांदला गौरव तत्वज्ञ श्री धर्मेंद्रमुनिजी म. सा. के सानिध्य में युवा तपस्वी प्रतीक पावेचा ने 16 उपवास की कठोर तपस्या पूर्ण की
- आबकारी विभाग आलीराजपुर की जोबट के अवैध मदिरा विक्रय वाले ढाबों पर कार्रवाई
- मंडी फार्मगेट ऐप पर फिर शुरू होगा नगद भुगतान: किसानों और व्यापारियों के विरोध के बाद सरकार का बड़ा फैसला
- एमपी में 85 हजार सरकारी पदों पर भर्ती, कर्णाव पुलिस सहायता केंद्र बनेगा थाना: सीएम डॉ. मोहन यादव
Prev Post