कुलिंदा शाह ने सीएस प्रोफेशनल परीक्षा में सफलता प्राप्त की

0

दाहोद। दृढ़ संकल्प और अखंड परिश्रम से दाहोद निवासी कुलिंदा भावेशभाई शाह ने राष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट उपलब्धि अर्जित की है। द्वादश कक्षा तक निरंतर अध्ययन एवं सामाजिक माध्यमों से पूर्णतः विरत रहकर उन्होंने सीएस परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर सप्तम तथा गुजरात राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरी ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित दिसम्बर 2025 सत्र की परीक्षा का परिणाम नई दिल्ली से घोषित किया गया। इस परिणाम में कुलिंदा ने गौरवपूर्ण स्थान प्राप्त कर प्रदेश एवं समाज का मान बढ़ाया है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के सतत मार्गदर्शन, अनुशासन एवं आशीर्वाद को समर्पित किया है।साथ ही अपने आराध्य खाटू श्याम के श्रीचरणों में कोटि-कोटि धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता व्यक्त की है।सीएस प्रोफेशनल पाठ्यक्रम इस क्षेत्र का अंतिम एवं अत्यंत जटिल चरण माना जाता है।इस परीक्षा में उत्तीर्ण होकर विद्यार्थी उच्च दायित्वपूर्ण पदों पर कार्य करने हेतु पात्र बनते हैं।यह उपलब्धि संपूर्ण क्षेत्र के लिए प्रेरणास्रोत है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.