झाबुआ लाइव के लिए बामनिया से लोकेंद्र चाणोदिया की रिपोर्ट- विधायक निर्मला भूरिया ने महिला एवं बाल विकास के अंतर्गत ग्राम पंचायत बामनिया के चोकीदार फलिये में बनने वाले आंगनवाडी केन्द्र का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि विकास कार्यो में कोई कमी नही आने दी जाएगी। विधायक ने आमजन से रूबरू होकर उनकी समस्या भी जानी, जिसमे आमजन ने पानी व सफाई की समस्या पर विधायक से षिकायत की। साथ ही उनसे कहा कि आपके विगत दोरे पर आपने प्रषांत प्रिंस मार्ग का भूमिपूजन किया था जिसका कार्य आजतक प्रारंभ नही हुआ जिसपर विधायक ने कहा कि कोई तकनीकी परेषानी आ रही है। आप निष्चिंत रहिए मार्ग जल्द ही बनेगा। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष मथुरी निनामा, मंडी उपाध्यक्ष नंदलाल गामड, उपसरपंच अजय जैन, राजेन्द्र लुणावत, घनष्याम माहेष्वरी, राजेन्द्र भटेवरा, सोहन डामर, अषोक लोदावरा, अनिता सोहन डामर आदि उपस्थित थे।
Trending
- छकतला के पटेल दहरसिंह चौहान का निधन, रविवार को होगा अंतिम संस्कार
- नारी शक्ति वंदन बिल देश की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए मोदीजी का दूरदर्शी सोच का नतीजा : रणवीर सिंह रावत
- झाबुआ से कमल डामोर बने जनजातीय सह प्रभारी, जिले में हर्ष का माहौल
- TET की अनिवार्यता हटाने की मांग पर जोबट में शिक्षकों का उग्र प्रदर्शन, रैली निकाल सौंपा ज्ञापन
- टीईटी परीक्षा की अनिवार्यता समाप्त करने हेतु शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन
- उमराली ग्राम पंचायत के 1487 किसानों की फॉर्मर आईडी लंबित: सरकारी योजनाओं से वंचित होने का खतरा
- कलम की शक्ति और सेवा के संकल्प का होगा समागम, कल प्रेस क्लब जोबट के द्वारा सजेगा ‘स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह’ का मंच
- चंद्रशेखर आजाद नगर में अवैध रेत परिवहन पर नहीं लग रही रोक, प्रशासन मौन
- आलीराजपुर जिले की बेटी ने रचा कीर्तिमान, ग्राम देलवानी के शिक्षक की बेटी बनी डॉक्टर
- शिक्षा अधिकारियों ने किया पीएम श्री कन्या हाईस्कूल छकतला का निरीक्षण, नवाचारों की सराहना