झाबुआ लाइव के लिए बामनिया से लोकेंद्र चाणोदिया की रिपोर्ट-
जीवन में जिसे मुस्कुराकर जहर पीना आ गया उसे जिंदगी जीना आ गई। अगर हमें जहर का घूट पीना आगया तो संसार में हमें कोई दुश्मन या विरोधी नजर नहीं आएगा। हमारा मन यदि उच्च बन जाए तो हमारे कदमों में समृध्दि नजर आएगी। परिवार में आपस में टकराव हो जाता हैं, परिवार में पास में रहने वाला तुम्हे बुरा नजर आता हैं और दूर रहने वाला व्यक्ति अच्छा नजर आता हैं। हमें अपने नजदीक वालों से प्रेम बनाए रखना चाहिए जिस प्रकार नदी का पानी दो पाटों के बीच चलता हैं और जब उफान पर आता हैं तो अपने आसपास के गढ्ढों को पहले भरता है और दूर के गढ्ढों को बाद में भरता हैं। इंसान ठीक इसके विपरीत उसके हृदय में प्रेम का उफान बाहर आता है, तो पास वाला व्यक्ति उसे बुरा नजर आता हैं और दूर वाला व्यक्ति अच्छा नजर आता हैं। सांस को अपनी बहु अच्छी नही लगती लेकिन अपनी बेटी अच्छी नजर आती हैं। हमारा प्रेम नजदीक वालो के प्रति ज्यादा होना चाहीयें किंतु दुर वालो के प्रति ज्यादा होता हैं। अगर जीवन में आप शांति चाहते है तो अपना अधिकार हटा दिजिये। अगर आप अधिकार नहीं छोडोंगे तो संघर्ष बढ जाएगा। आप को नदी व पानी के स्वाभाव को याद रखना है। आप अपने परिवार से पहले मेत्री करो। आपको शादी के प्रसंग का आमंत्रण देने के लिये 30-40 दोस्त मिल जाएंगे। जीवन में एक ऐसा भी साथी रखो जो आपको धार्मिक प्रेरणा दे एवं धर्म के मार्ग पर आगे बढाये तो आपका जीवन सुखमय हो जायेगा। उक्त उदभोदन स्थानक भवन मे आयोजित महती धर्मसभा को सम्बोधित करते हुए राजेश मसा ने दिए। बामनिया में वर्तमान में शिरोमणी महाराज, भारती मसा, प्रमिता महाराज, स्वेता मसा, हर्षिता मसा आदि ठाणा-छह विराजीत हैं।
Trending
- पूर्व सरपंच की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
- क्या 3.90 करोड़ की लागत से बना स्कूल भवन में संचालित होगा नवीन सत्र?
- अनुशासन और शिक्षा जीवन का आधार है जो हमें अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाता है : तहसीलदार बघेल
- तेज रफ्तार कार घर में घुसी, एक युवक घायल
- डीआईजी द्वारा आम्बुआ थाने को ISO प्रमाण पत्र से नवाजा गया
- पार्षद का फूटा गुस्सा! नगर परिषद में मचा हड़कंप, वार्ड 08 की पार्षद खुशबू बघेल ने इंजीनियर को हटाने की मांग की
- वेतन नहीं मिलने से नाराज सफाई कर्मी हड़ताल पर, नगर में कचरे और गंदगी का अंबार
- उदयगढ़ के 10 आरोपी द्वारा नानपुर क्षेत्र में अवैध वसूली और मारपीट करना पड़ा भारी ल, नानपुर पुलिस ने आरोपियों विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की
- चंद्रशेखर आजाद नगर में TET परीक्षा व अध्यापकों की वरिष्ठता को लेकर विरोध
- विश्वकर्मा मंदिर में ध्वजा रोहण, प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों से समाजजनों एवं ग्रामीणों में उत्साह का माहौल