झाबुआ लाइव के लिए बामनिया से लोकेंद्र चाणोदिया की रिपोर्ट । पेटलावद बलास्ट हादसे के कारण इस बार शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सांस्कृतिक उत्सव सादगीपूर्ण तरीके से मनाया गया। सांस्कृतिक उत्सव में इस वर्ष नृत्य कार्यक्रम आयोजन नहीं किया गया। सिर्फ छात्राओं के उत्साह को देखते स्कूल प्रबंधन द्वारा खेलकूद, निबंध आदि प्रतियोगिता व विज्ञान प्रदर्षनी रखी। शुक्र्रवार को आयोजन का समापन पुरस्कार वितरण के साथ किया गया। जिसमें प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्राओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कार वितरण किए गए। कार्यक्रम में छात्राओं को संबोधित करते हुए खंड षिक्षा अधिकारी दयाराम सोलंकी ने कहा कि अब खेलकूद का समय खत्म हो गया है, अब सभी पढाई में जुट जाएं और स्कूल और अपने माता पिता ना रोषन करें। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य एचआर यादव ने कहा कि हमे हमारे स्कूल को जिले का नं. 1 स्कूल बनाना है। मुझे पेटलावद हादसे का बेहद दुख है इसी कारण हमने नृत्य कार्यक्रम इस बार नहीं किया और सांस्कृति कार्यक्रम को सादगीपूर्ण तरीेके से मनाया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड षिक्षा अधिकारी दयाराम सोलंकी ने की। इस अवसर पर सत्यनारायण शर्मा, लोकेंद्र चाणोदिया, मयंक बाफना, सोनू भंडारी आदि विषेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अजय शर्मा ने किया। आभार प्राचार्य एचआर यादव ने माना।
Trending
- वन महोत्सव के उपलक्ष्य में अणु पब्लिक स्कूल, थांदला के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
- उदयगढ़ विकासखंड: प्रशासनिक अनदेखी का जीवंत उदाहरण, मौत के साए में नौनिहाल
- तीन माह से राशन नहीं मिलने पर उचित मूल्य दुकान पर हंगामा, ग्रामीणों ने जताया आक्रोश
- अन्नदाता का कल्याण हमारा कर्तव्य: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- अणु पब्लिक स्कूल, थांदला में छात्रसंघ चुनाव शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक वातावरण में संपन्न हुए
- अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, गुजरात एवं इंदौर से चोरी किए गए 02 ट्रैक्टर एवं 05 मोटरसाइकिल बरामद
- पेटलावद सिविल अस्पताल के प्रभारी बीएमओ बने डॉ. अंतिम सोलंकी, आदेश जारी
- निर्माणाधीन पुल पर फंसे दो ट्रक, रतलाम-झाबुआ मार्ग कई घंटों से जाम; दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें, लोग बेहाल
- पूरे प्रदेश के कार्यों की सीएम डॉ. मोहन ने की समीक्षा, किस काम के लिए क्या दिए निर्देश?
- मां नर्मदा को और संवारेंगे सीएम डॉ. मोहन, जानें प्रदेश के मुखिया का क्या है प्लान?*
Next Post