TET परीक्षा के विरोध में चंद्रशेखर आजाद विकासखंड के शिक्षक-शिक्षिकाएं लामबंद हुवे

0

भूपेंद्र चौहान, चंद्रशेखर आजाद नगर

पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत् 2018 से पूर्व शासकीय सेवा में कार्यरत विभिन्न केडरों पर नियुक्त शिक्षक-शिक्षिकाओं के लिए मध्य प्रदेश शासन के द्वारा टेट परीक्षा की अनिवार्यता को लेकर जारी के आदेश के बाद प्रदेश भर में शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा विरोध किया जा रहा हैं।

इसी के चलते जिले स्तर पर विरोध के बाद चंद्रशेखर आजाद नगर विकासखंड के शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा जनपद पंचायत प्रांगण से बड़ी संख्या में नगर के मुख्य मार्गौ से होते हुए तहसील कार्यालय तक भव्य रैली का आयोजन किया गया। रैली के दौरान विकास खंड से आएं बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाओं ने “टेट परीक्षा-वापस लो” “शिक्षकों की वरिष्ठता नियुक्ति दिनांक से दो” “शिक्षकों का सम्मान -लौटओ” “पुरानी पेंशन बहाल करो” के नारे लगाते हुए तहसील कार्यालय पहुंचे जहां पर अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में समस्त संगठनों के संयोजकों शिक्षक-शिक्षिकाओं की उपस्थिति में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन नायब तहसीलदार पुष्पेंद्र हटीला को दिया । ज्ञापन का वाचन करते हुए शिक्षक अध्यापक संघ संयोजक सज्जन सिंह जमरा ने बताया कि 2018 से पूर्व विभिन्न शिक्षक पदों पर कार्यरत शिक्षक-शिक्षिकाओं के लिए शासन द्वारा सुप्रीम कोर्ट के आदेश के पश्चात प्रस्तावित टेट परीक्षा का हम पुरजोर विरोध करते हैं। साथ ही समस्त अध्यापक शिक्षकों को नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता के आधार पर पेंशन, ग्रेजुएटी देने एवं समस्त सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की गई हैं।

इस अवसर पर शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा प्रांतीय आव्हान पर आगामी 18 तारीख को भोपाल बड़ी संख्या में उपस्थित होने की अपील अध्यापक-शिक्षक संयुक्त मोर्चा संयोजक प्रताप सिंह नलवाया,राजेन्द्र मुवेल,राजेश शोभावत,अभिषेक डावर(गोल्डी),रविंद्र बैरागी,हेमेंद्र गुप्ता,दीतू सिंह रावत, सज्जन सिंह जमरा,वेल सिंह वास्कले,अनीता जोगचंद,केशव सिंह सोलंकी, राकेश चंगोड़ द्वारा की गई।

इस अवसर पर अध्यापक संवर्ग से उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य निलेश शाह, बीआरसी राजेंद्र बैरागी,कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रभारी लाल सिंह बामनिया,हाई स्कूल भूराघाटा प्रभारी मीरसिंह मावी विभिन्न शासकीय माध्यमिक शालाओं के प्रधान पाठक, अधीक्षक एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.