भगोरिया में टाेली बनाकर जाएं तो एक प्रतिनिधित्व करने वाले को भी साथ रखें, ताकि वे समझाइश दे सके : अटोदे
आरीफ हुसैन, चन्द्रशेखर आज़ाद नगर
मध्यप्रदेश शासन द्वारा लागु पेसा एक्ट के तहत जिले के प्रत्येक थानों में शांति एवं विवाद निवारण समिति गठित की गई है। जिसे ग्राम में होने वाले आपसी झगड़ों में समझौता करने के लिए इन समितियों को 22 फरवरी को चंद्रशेखर आजाद नगर के मंडी परिसर में प्रशिक्षण दिया गया। आयोजन पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह निर्देशानुसार किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने समिति सदस्यों को संबोधित किया। पेसा एक्ट के बारे में विस्तार से जानकारी भी दी गई।
