4 अप्रैल को 5 घंटे बंद रहेगी भाबरा और सेजावाड़ा क्षेत्र की बिजली

0

भूपेंद्र चौहान, चंद्रशेखर आजाद नगर 

भाबरा और सेजावाड़ा क्षेत्र के उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि 33 केवी आम्बुआ फीडर पर आवश्यक मेंटेनेंस कार्य के चलते 4 अप्रैल 2026 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

प्रभावित क्षेत्र: भाबरा और सेजावाड़ा ग्रिड से जुड़े सभी शहर और ग्रामीण इलाके।

समय: सुबह 6:00 बजे से 11:00 बजे तक।

विद्युत विभाग (MPPKVVCL) ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने आवश्यक कार्य समय से पूर्व पूर्ण कर लें और सहयोग बनाए रखें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.