हनुमानजी की प्राचीन प्रतिमा पर भक्तों ने चढ़ाया चोला, भगवान का रूप निखकर सामने आया

0

भूपेंद्र चौहान, चंद्रशेखर आजाद नगर

चंद्रशेखर आजाद नगर की ग्राम पंचायत  गिरधा के वेला  फलिया में प्राचीन हनुमान जी की मूर्ति वर्षों से बिना चोला चढ़े स्थापित है। 30 साल पहले जब पूरे क्षेत्र माताजी आई थी जब गांव की महिलाएं यहां आकर बड़ के झाड़ के नीचे सभी महिलाएं एकत्रित हुई थी। इस स्थान को भेरू बा के नाम से जाना जाता है। 

गिरधा में  सरपंच छगन वसुनिया ने अमर सिंह अखाड़िया मंत्री को बताया कि बड़ के नीचे हनुमान जी बैठे हैं। अमरसिंह अखाड़िया मंत्री ने  गायत्री परिवार के आनंद शाह से चर्चा की तब भाई आनंद ने राणापुर के निवासी राजू भाई सोनी से विशेष चर्चा कर हनुमान जी को बड़केश्वर नाम दिया गया। मंदिर पर आज पहली बार चोला चढ़ाया गया। इसके बाद मूर्ति का रूप निखर कर सामने आया। हनुमानजी का हंसता हुआ रूप सामने आ गया। सभी भक्तों ने पूजा पाठ की। चंद्रशेखर आजाद नगर से आए हुए भक्त जन ने भजन किए। निलेश माहेश्वरी आनंद शाह अमर सिंह अखाड़िया मनोज पाठक निलेश महेश्वरी ,भूपेंद्र चौहान ,बुद्धू भाई ,लक्ष्मी बहन ,भाई कैलाश अर्जुन वसुनिया ,कुंवर सिगवसुनिया ,बिसन बल सिंग ज्ञान सिंह बुधु सबने आरती में भाग लिया व खुश होकर सबने हनुमान दादा की सेवा पूजा की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.