भूपेंद्र चौहान, चंद्रशेखर आजाद नगर
शासकीय महाविद्यालय भाबरा चंद्रशेखर आजाद नगर में मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा सेफ क्लिक जन संवाद अभियान के तहत एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ | कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की तस्वीर पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ हुई| इसके पश्चात सभी अतिथियों का पुष्प कुछ एवं पुष्प माला से स्वागत किया गया |
